फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: NSA on the seller of fake injection of black fungus

कानपुर : ब्लैक फंगस के नकली इंजेक्शन बेचने वाले पर रासुका

Thu, 01 Jul 2021 01:24 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 01 Jul 2021 01:24 AM IST
सार

  • पुलिस ने 68 नकली इंजेक्शनों के साथ भाजपा नेता समेत दो को किया था गिरफ्तार
  • विभिन्न दवा कंपनियों में अधिकारी पद पर रहने वाले ज्ञानेश पर कार्रवाई 

विज्ञापन
Kanpur: NSA on the seller of fake injection of black fungus
ब्लैक फंगस (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ब्लैक फंगस में इस्तेमाल होने वाले एम्फोनिक्स इंजेक्शन के नाम पर नकली इंजेक्शन कई गुने दाम पर बेचने वाले गिरोह के सरगना ज्ञानेश शर्मा पर बुधवार को रासुका लगाया गया। पुलिस ने तीन दिन पहले ही रासुका की संस्तुति कर फाइल जिलाधिकारी के पास भेजी थी। डीएम ने तत्काल रासुका की फाइल पर मुहर लगा दी। 

विज्ञापन


ग्वालटोली पुलिस ने 27 मई को भाजपा नेता प्रकाश मिश्रा व उसके साथी निराला नगर निवासी ज्ञानेश शर्मा को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। आरोपियों के पास से 68 नकली इंजेक्शन बरामद हुए थे। जांच में पता चला था कि इंजेक्शन में ग्लूकोज और नमक भरा था। ज्ञानेश कई दवा कंपनियों में अधिकारी पद पर रह चुका था। जिसके बाद पुलिस ने रासुका की फाइल तैयार की। 
विज्ञापन



जैसे ही ज्ञानेश ने जमानत अर्जी डाली तो पुलिस ने कार्रवाई कर रासुका (राष्ट्रीय सुरक्षा कानून) के लिए संस्तुति की। जिलाधिकारी ने रासुका की कार्रवाई कर दी। पुलिस ने रासुका के लिए तर्क दिया था कि महामारी के दौर में कालाबाजारी और नकली दवाओं व इंजेक्शन की खेप सप्लाई करना मानव जीवन से खिलवाड़ करना है। इससे न जाने कितनी जानें जा सकती थीं। इसलिए ये अपराध बेहद गंभीर है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अपराधियों पर किसी तरह की नरमी नहीं होगी। नकली दवा व नकली इंजेक्शन बेचने वालों और कालाबाजारी करने वालों पर इसी तरह से सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। 
- असीम अरुण, पुलिस कमिश्नर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed