फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur News: 70 lakh fine on Municipal Corporation

Kanpur: नालों से गंगा व पांडु नदी में गंदगी जाने पर नगर निगम पर 70 लाख का जुर्माना

Sat, 03 Sep 2022 04:20 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 03 Sep 2022 04:20 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी ने प्रति नाला प्रति माह के हिसाब से पांच-पांच लाख रुपये जुर्माने की संस्तुति की है। दो महीने से रानी घाट गंगा में गिरने पर 10 लाख रुपये जुर्माने की संस्तुति की गई है।

विज्ञापन
Kanpur News: 70 lakh fine on Municipal Corporation
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर में नालों के माध्यम से गंगा और पांडु नदी में गंदगी जाने पर उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने नगर निगम के खिलाफ 70 रुपये जुर्माने की संस्तुति की है। उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड 3 महीने से गंगा और पांडु नदी में गिर रहे नालों की निगरानी कर रहा है। जांच में पता चला कि 6 नालों को न तो टैप किया गया और न ही इनमें बायोरेमेडिएशन विधि से गंदा पानी शोधित किया गया।

विज्ञापन


बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी ने प्रति नाला प्रति माह के हिसाब से पांच-पांच लाख रुपये जुर्माने की संस्तुति की है। दो महीने से रानी घाट गंगा में गिरने पर 10 लाख रुपये जुर्माने की संस्तुति की गई है। इसी तरह बुढ़िया घाट व शीतला बाजार नाला तीन महीने से गंगा में गिरने पर 15 -15 लाख, आईसीआई, पनकी थर्मल और रतनपुर नाला पांडु नदी में गिरने पर 10-10 लाख रुपये जुर्माने की संस्तुति की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed