फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Naib Tehsildars convicted in grant scam got promotion, know who got posted where

कानपुर: अनुदान घोटाले में दोषी नायब तहसीलदारों को मिली पदोन्नति, जानिए किसे कहां मिली तैनाती

Sat, 17 Jul 2021 03:54 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 17 Jul 2021 03:54 PM IST
विज्ञापन
Kanpur: Naib Tehsildars convicted in grant scam got promotion, know who got posted where
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
शादी अनुदान और पारिवारिक लाभ योजना में घोटाले में दोषी पाए गए दो तत्कालीन नायब तहसीलदारों की पदोन्नति हो गई है। शासन ने शुक्रवार को इन्हें तहसीलदार बना दिया। हरदोई में तैनात नायब तहसीलदार अरसला नाज को केडीए में तहसीलदार बनाया गया है। कानपुर सदर तहसील में नायब तहसीलदार विराग करवरिया को तहसीलदार बनाकर उन्नाव भेजा गया है।
विज्ञापन


लेखपालों ने इसका विरोध किया है। कहा है कि इसी प्रकरण में 21 लेखपालों को निलंबित किया चुका है, जबकि दोषी अधिकारियों को पदोन्नति दी गई है। समाज कल्याण, अल्पसंख्यक और पिछड़ा वर्ग विभाग की पारिवारिक लाभ व शादी अनुदान योजना में 2217 अपात्रों को योजना का लाभ पहुंचाया गया था।
विज्ञापन


7.26 करोड़ का अनुदान जांच अधिकारियों की मिलीभगत से लुटाया गया था। अपात्रों के आवेदनों की जांच में सत्यापन अधिकारी से लेकर उन्हें अनुमोदित करने वाले अधिकारी दोषी पाए गए थे। गलत सत्यापित आवेदन पत्रों को आगे बढ़ाने के मामले में तत्कालीन नायब तहसीलदार अरसला नाज और विराग करवरिया भी दोषी थे। जिलाधिकारी ने इनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की संस्तुति शासन से की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अब तक हुई कार्रवाई
समाज कल्याण अधिकारी, 21 लेखपाल, एक लेखाकार व एक पटल सहायिका को निलंबित किया जा चुका है। आठ कानूनगो के खिलाफ विभागीय जांच चल रही है। अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी वर्षा अग्रवाल का तबादला कर दिया गया है।

इन पर नहीं हुई कार्रवाई 
तत्कालीन एसडीएम अमित गुप्ता (अब एसीएम दो), नायब तहसीलदार अरसला नाज और विराग करवरिया (अब तहसीलदार)।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed