फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Wholesale onion prices have reached 35 per kg prices of capsicum and ginger have also dropped

कानपुर: थोक में प्याज 35 रुपये किलो पहुंचा, शिमला मिर्च और अदरक के दामों में भी गिरावट, लोगों को बड़ी राहत

Thu, 27 Aug 2026 10:05 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Thu, 27 Aug 2026 10:05 AM IST
सार

Kanpur News: चकरपुर मंडी में सरकार के प्रयासों और नासिक से लगातार हो रही आपूर्ति के चलते प्याज के थोक भाव घटकर 35 रुपये प्रति किलो पर आ गए हैं। प्याज के साथ-साथ टमाटर, अदरक और शिमला मिर्च के दामों में भी भारी गिरावट दर्ज की गई है।

विज्ञापन
Kanpur Wholesale onion prices have reached 35 per kg prices of capsicum and ginger have also dropped
ठेले पर लगी सब्जियां - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में प्याज के थोक भाव पांच रुपये किलो कम हुए है। मंडी में प्याज की आपूर्ति बढ़ाने के सरकार के प्रयास का बाजार पर असर दिख रहा है। थोक में प्याज का भाव 35 रुपये किलो हो गया है, जबकि पूर्व में इसके दाम 40 रुपये किलो के स्तर पर चले गए थे। फुटकर में एक दिन पहले तक प्याज 60 रुपये किलो था। टमाटर, शिमला मिर्च, अदरक के भावों में कमी आई है।

विज्ञापन

हरी सब्जी व्यापार मंडल चकरपुर मंडी के अध्यक्ष सौरभ पांडेय ने बताया कि चकरपुर मंडी में बुधवार को 20-25 ट्रक प्याज आया। दो-तीन दिन पहले तक 40-45 ट्रक प्रतिदिन आ रहे थे। एक ट्रक में 20-22 टन प्याज रहता है। वर्तमान में प्याज नासिक से आ रहा है। प्याज की बढ़ती कीमतों को थामने के सरकारी प्रयासों के चलते भावों में कमी देखी जा रही है।  फुटकर में टमाटर 30 रुपये किलो हो गया है।

विज्ञापन

सरकार ने बढ़ती कीमतों के बीच हस्तक्षेप किया
पहले 40 रुपये किलो भाव था। शिमला मिर्च के दाम 120 रुपये किलो से घटकर 80 रुपये हो गए हैं। अदरक 160 रुपये किलो हो गई है। पहले इसके दाम 240 रुपये किलो हो गए थे। चकरपुर व्यापारी एसोसिएशन के संरक्षक नीतू सिंह ने बताया कि प्याज के दाम कुछ कम हुए हैं। कांदा एक्सप्रेस का खासा असर दिख रहा है। नासिक से ही आपूर्ति हो रही है। सरकार ने बढ़ती कीमतों के बीच हस्तक्षेप किया है। इसका असर भावों पर आया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed