फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Nagar Nigam Another firm involved in corruption through syndicate blacklisted six firms blacklisted

कानपुर नगर निगम: सिंडिकेट चलाकर भ्रष्टाचार करने वाली एक और फर्म ब्लैकलिस्ट, अब तक छह फर्में काली सूची में

Sun, 30 Aug 2026 04:22 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Sun, 30 Aug 2026 04:22 PM IST
सार

Kanpur News: कानपुर नगर निगम में सिंडिकेट बनाकर भ्रष्टाचार करने वाली एक और स्थानीय फर्म को नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय ने शनिवार रात ब्लैकलिस्ट कर दिया है। इसके साथ ही काली सूची में डाली गई फर्मों की संख्या छह हो गई है।

विज्ञापन
Kanpur Nagar Nigam Another firm involved in corruption through syndicate blacklisted six firms blacklisted
कानपुर नगर निगम - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में सिंडिकेट बनाकर नगर निगम में भ्रष्टाचार करने वाली एक और फर्म को शनिवार की रात नगर आयुक्त ने ब्लैकलिस्ट कर दिया। इसके साथ ही अब तक छह फर्मों को काली सूची में डाला जा चुका है। वहीं 19 हॉट मिक्स प्लांट वाली और 400 अन्य फर्माें की जांच चल रही हैं। अन्य फर्मों और उनके संचालकों पर भी कार्रवाई तय मानी जा रही है।

विज्ञापन

नगर निगम के अफसरों के अनुसार ब्लैकलिस्ट की गई फर्म कानपुर की ही है जो सिंडिकेट गोविंद शर्मा और उसके गुर्गों की देखरेख में भ्रष्टाचार में लिप्त थी। फर्म के कर्ता-धर्ता गोविंद शर्मा के संरक्षण में अभियंत्रण विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों से मिलीभगत कर छोटे से बड़े स्तर तक के टेंडर हासिल करते थे।

विज्ञापन

फर्म के कामकाज के तौरतरीके और कागजात में गड़बड़ी मिली
एसआईटी की जांच में भी इस फर्म के पंजीकरण प्रक्रिया और भुगतान संबंधी दस्तावेजों में गड़बड़ी मिली है। नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय ने बताया कि एक और फर्म के कामकाज के तौरतरीके और कागजात में गड़बड़ी मिली है। इसलिए फर्म पर भी कार्रवाई की गई है। कागजी कार्रवाई को पूरा कर फर्म के नाम और कर्ता-धर्ता की सूचना जारी की जाएगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed