फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Murder, The husband first ate chicken after drinking alcohol,  then killed wife with a sharp weapon

UP: पहले दोनों ने पी थी शराब, फिर नुकीले हथियार से गोदकर पत्नी की हत्या, आपत्तिजनक सामग्री भी मिली...पति फरार

Tue, 01 Oct 2024 05:18 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 01 Oct 2024 05:18 AM IST
सार

Kanpur News: बिधनू के कठारा ग्राम पंचायत के सिंहपुर में पति ने पत्नी की नृशंस हत्या कर दी। मामले में पुलिस ने साले की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। पुलिस की टीमें आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है।

विज्ञापन
Kanpur Murder, The husband first ate chicken after drinking alcohol,  then killed wife with a sharp weapon
kanpur murder case - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में बिधनू के कठारा ग्राम पंचायत के मजरा सिंहपुर गांव में रविवार देर रात शराब के नशे में धुत पति-पत्नी के बीच किसी बात पर विवाद हुआ। इसके बाद पति ने नुकीले हथियार से पत्नी के गले पर ताबड़तोड़ वार कर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद फरार हो गया। 

विज्ञापन

खून से लथपथ मां को देख बच्चों ने घटना की जानकारी गांव में ही रहने वाले अपने मामा को दी। साले की सूचना पर फोरेंसिक टीम संग मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर साक्ष्य एकत्रित किए। छग्गन नागर ने अपनी बेटी गुड्डन (38) की शादी 15 साल पहले गांव के ही रहने वाले मजदूर संजय नागर से की थी।
विज्ञापन

दोनों की तीन बेटियां गुड़िया, रमा, विकाशा और दो बेटे रामजी और किशना है। संजय मजदूरी के साथ ही फेरी लगाकर कबाड़ खरीदने का भी काम करता था। बेटी गुड़िया के अनुसार पिता संजय आए दिन शराब के नशे में मां गुड्डन से मारपीट करते थे। विरोध पर बच्चों को भी गाली गलौज कर पीट देते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

तख्त पर रजाई में लिपटी हुई थी गुड्डन
रविवार दोपहर दोनों बाजार गए थे। वापसी में मुर्गा लेकर आए। देर रात पिता शराब पीने के बाद खाना खाए। इसके बाद सभी बच्चों को डांटकर छत पर सोने के लिए भेज दिए थे। सोमवार सुबह जब बच्चे छत से नीचे आए, तो मां गुड्डन तख्त पर रजाई में लिपटी हुई थी।  बेटी गुड़िया ने जब अपनी मां को जगाने का प्रयास किया, तो मां के बाल उसके हाथ में फंस गए।

नाना के घर पहुंचकर सुनाई आपबीती
खून से लथपथ मां का शव रजाई में लिपटा देख गुड़िया चीखते हुए अपने नाना के घर पहुंची। जहां आपबीती बताई। मौके पर पहुंचे साले लवकुश ने बहनोई संजय पर बहन की हत्या करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी। हत्या की सूचना पर फोरेंसिक टीम बुलाकर पुलिस ने घटनास्थल की जांच पड़ताल शुरू की।

साले लवकुश की तहरीर पर बहनोई संजय के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया। मौके से आला कत्ल बरामद नहीं हुआ है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही फरार हत्यारोपी पति की तलाश की जा रही है।  -अंकिता शर्मा, डीसीपी साउथ

अर्धनग्न अवस्था में पड़ा मिला शव
फरेंसिक टीम ने जब जांच पड़ताल शुरू की, तो गुड्डन तख्त पर अर्धनग्न अवस्था में रजाई में लिपटा मिला। पास में ही आपत्तिजनक सामाग्री थी पड़ी हुई थी। वहीं उसके गले में आगे और पीछे किसी नुकीले धारदार हथियार से एक के बाद एक कई गहरे घाव के निशान मिले। ऐसे देखकर प्रतित होता है कि नशे की हालात में पति ने पत्नी की ताबड़तोड़ गले में वार कर मौत के घाट उतारा हो।

मोबाइल बंद होने से नहीं मिल रही लोकेशन
डीसीपी ने बताया कि हत्या के बाद से पति अपना मोबाइल बंद कर फरार चल रहा है। जिसके चलते उसका लोकशन नहीं मिल पा रहा है। सर्विलांस और मुखबिर की मदद से आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होगा।

रेलवे लाइन की तरफ पैदल जाता दिखा हत्यारोपी
पत्नी गुड्डन की हत्या करने के बाद हत्यारोपी पति सोमवार तड़के पैदल रेलवे लाइन की तरफ जाता दिखा था। गांव के रहने वाले एक युवक ने पुलिस को बताया कि आरोपी संजय को गांव के किनारे से निकली कानपुर-बांदा रेलवे लाइन की तरफ सुबह पांच बजे के करीब पैदल जाते हुए देखा था।

नाना के कंधों पर तीन नातिन और दो नातियों की जिम्मेदारी
नाना छग्गन ने बताया कि उनके खुद पांच बेटियां और एक बेटा है। मजदूरी करके किसी तरह तीन बेटियों की शादी की थी। बड़ी बेटी गुड्डन की मौत के बाद उसके पांच बच्चों की जिम्मेदारी भी उनके कंधों पर आ गई है। इस गरीबी और मुफलिसी में कैसे इन बच्चों की परवरिश हो पाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed