{"_id":"6aae5f464b7bf61aaf0c88b3","slug":"kanpur-murder-of-medicine-trader-shalu-want-to-record-statement-in-court-officer-submitted-incorrect-statement-2026-09-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दवा कारोबारी हत्याकांड: शालू कोर्ट में दर्ज कराना चाहती है बयान, अधिवक्ता का दावा- विवेचक ने पेश किया गलत बयान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दवा कारोबारी हत्याकांड: शालू कोर्ट में दर्ज कराना चाहती है बयान, अधिवक्ता का दावा- विवेचक ने पेश किया गलत बयान
Sat, 19 Sep 2026 03:39 PM IST
Himanshu Awasthi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Sat, 19 Sep 2026 03:39 PM IST
सार
Kanpur News: दवा कारोबारी विनीत मिनोचा हत्याकांड की मुख्य आरोपी शालू ने अदालत में अपना कलमबंद बयान दर्ज कराने के लिए अर्जी दाखिल की है। विवेचक की पुलिस कस्टडी रिमांड पर सुनवाई से पहले आरोपी पक्ष की इस मांग पर अभियोजन ने कड़ी आपत्ति जताई है।
विज्ञापन
जानकारी देते अधिवक्ता शिवाकांत दीक्षित
- फोटो : amar ujala
विस्तार
कानपुर में दवा कारोबारी विनीत मिनोचा हत्याकांड की आरोपी शालू कोर्ट में अपना कलमबंद बयान दर्ज कराना चाहती है। विवेचक की पुलिस कस्टडी रिमांड की अर्जी पर सुनवाई से पहले शालू के अधिवक्ता की ओर से कोर्ट में अर्जी देकर इसकी मांग की गई।
विज्ञापन
अभियोजन की ओर से इस पर आपत्ति जताई गई। अभियोजन का कहना था कि पहले रिमांड अर्जी की सुनवाई होनी चाहिए। वहीं, शालू के अधिवक्ता शिवाकांत दीक्षित का कहना था कि शालू कोर्ट में अपना बयान दर्ज कराना चाहती है, क्योंकि विवेचक ने पीसीआर के लिए उसके बयान का जो हवाला दिया है वह सही नहीं है।
विज्ञापन
गलत बयान प्रस्तुत कर मांगी जा रही पीसीआर
शालू ने ऐसा कोई बयान नहीं दिया है। विवेचक द्वारा गलत बयान प्रस्तुत कर पीसीआर मांगी जा रही है। पहले उनकी बयान संबंधी अर्जी का निस्तारण किया जाना चाहिए। कोर्ट ने दोनों पक्षों को सुन लिया है। मामले में कुछ देर में कोर्ट फैसला सुनाएगी।