फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Murder Case Solved in 20 Hours, Two Arrested for Allegedly Running Scooter Over Scrap Collector

कानपुर में ‘पागल’ कहने पर भड़के युवक, स्कूटी से कुचलकर कबाड़ बीनने वाले की हत्या

Sun, 30 Aug 2026 05:38 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर Published by: प्रसून शुक्ला Updated Sun, 30 Aug 2026 05:38 PM IST
सार

Kanpur News: स्वरूपनगर थाना क्षेत्र में कबाड़ बीनने वाले व्यक्ति की मौत के मामले में पुलिस ने 20 घंटे में हत्या की गुत्थी सुलझाने का दावा किया है।

विज्ञापन
Kanpur Murder Case Solved in 20 Hours, Two Arrested for Allegedly Running Scooter Over Scrap Collector
कबाड़ बीनने वाले की हत्या आरोपी गिरफ्तार - फोटो : amar ujala

विस्तार

हिडेन लाउंज के पास मिले शव को शुरुआत में सड़क हादसा माना गया था, लेकिन मौके की स्थिति और शरीर पर चोटों के निशान से पुलिस को मामला संदिग्ध लगा। इसके बाद सीसीटीवी फुटेज और फॉरेंसिक साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई गई। पुलिस ने आयुष शर्मा और आशु सिंह को गिरफ्तार कर वारदात में प्रयुक्त स्कूटी, अवैध तमंचा, कारतूस और कथित वीडियो क्लिप बरामद करने की बात कही है।

विज्ञापन

पागल’ कहने पर हुआ विवाद, स्कूटी से किया हमला

पुलिस के अनुसार भोर के समय हिडेन लाउंज के पास आयुष शर्मा और आशु सिंह स्कूटी से पहुंचे थे। दोनों नशे में थे। इसी दौरान कबाड़ बीनने वाले व्यक्ति से उनका विवाद हो गया। आरोप है कि व्यक्ति ने दोनों युवकों को ‘पागल’ कह दिया, जिससे वे भड़क गए और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस का दावा है कि विवाद बढ़ने के बाद आरोपियों ने स्कूटी से व्यक्ति को कई बार टक्कर मारी। इसके बाद उसके गर्दन और मुंह पर स्कूटी चढ़ाकर हमला किया गया। गंभीर चोट लगने से उसकी मौत हो गई। वारदात के बाद दोनों मौके से भाग निकले।

विज्ञापन

सीसीटीवी से हादसे की कहानी पर हुआ शक

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। शुरुआत में मामला सड़क हादसे जैसा लग रहा था, लेकिन शव की स्थिति और चोटों के निशान से पुलिस को संदेह हुआ। स्वरूपनगर थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह सेंगर के नेतृत्व में टीम ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू की। केडीए चौकी प्रभारी संकित तौंगड़, उपनिरीक्षक आकाश नायक और कांस्टेबल विनीत गुर्जर ने फुटेज के आधार पर संदिग्धों की पहचान की दिशा में काम किया। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर पुलिस आरोपियों तक पहुंची।

मौके पर मिली सिगरेट भी बनी अहम कड़ी

पुलिस की जांच में मौके से मिले साक्ष्यों में सिगरेट भी अहम कड़ी बनी। सीसीटीवी फुटेज और फॉरेंसिक साक्ष्यों को जोड़ते हुए पुलिस ने आयुष शर्मा और आशु सिंह की पहचान की। पूछताछ के बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के मुताबिक आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई स्कूटी, एक अवैध तमंचा, कारतूस और घटना के दौरान बनाई गई कथित वीडियो क्लिप बरामद हुई है। पुलिस अब दोनों आरोपियों से पूछताछ कर वारदात की पूरी कड़ी जोड़ने में जुटी है। वीडियो क्लिप और अन्य बरामद साक्ष्यों का घटना से संबंध भी जांचा जा रहा है।

हादसा समझकर शुरू हुई जांच में सामने आई हत्या

अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने के बाद शुरुआती तौर पर पुलिस ने इसे सड़क हादसा माना था। हालांकि, मौके की जांच और फॉरेंसिक साक्ष्यों के बाद मामला संदिग्ध लगा। सीसीटीवी फुटेज ने जांच की दिशा बदल दी। पुलिस के अनुसार मामूली कहासुनी से शुरू हुआ विवाद हत्या तक पहुंच गया। पुलिस दोनों आरोपियों की भूमिका और वारदात से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed