फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Municipal Election, panic in BSP due to letter and audio of transaction

Kanpur Municipal Election: बसपा में लेनदेन के पत्र और ऑडियो से खलबली, साढ़े पांच लाख के घपले का आरोप

Fri, 25 Nov 2022 11:00 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 25 Nov 2022 11:00 AM IST
सार

जिला पंचायत सदस्य की पत्नी ने मायावती को पत्र लिखा है। उसमें पूर्व जिला अध्यक्ष पर साढ़े पांच लाख के घपले का आरोप लगाया है। वहीं, पार्टी के पदाधिकारी का भी टिकट के नाम पर पैसे मांगने का ऑडियो वायरल हुआ है।

विज्ञापन
Kanpur Municipal Election, panic in BSP due to letter and audio of transaction
बसपा सुप्रीमो मायावती - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर नगर निकाय चुनाव से ठीक पहले बसपा में एक बार फिर से लेन-देन के मामलों को लेकर शिकायत शुरू हो गई है। ताजा प्रकरण यह है कि देहात जिले के डेरापुर तहसील स्थित अकरू गांव की शाहबानो बेगम और उनके पति जिला पंचायत सदस्य महबूब खान ने बसपा प्रमुख मायावती को पत्र भेजा है।

विज्ञापन

उसमें पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष पर टिकट के नाम पर लिए गए पैसों में पांच लाख से अधिक का घपला करने का आरोप लगाया है। शाहबानो बेगम की ओर से लिखे गए पत्र में कहा गया है कि देहात के पूर्व पार्टी जिला अध्यक्ष की ओर से पिछले काफी समय से लेनदेन को लेकर परेशान किया जा रहा है।
विज्ञापन

आरोप लगाया है कि पूर्व जिलाध्यक्ष ने अध्यक्ष रहते हुए टिकट के नाम पर उनसे साढ़े सात रुपये लेकर कहा था कि कि यह पैसा पार्टी फंड में जमा करेंगे। पत्र में कहा गया है कि पूर्व जिला अध्यक्ष ने 5.30 लाख अपने पास रख लिए और अब मांगने पर कभी पार्टी से निकलवाने तो कभी दूसरी तरह की धमकी देते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

महबूब खान का कहना है कि उन्होंने इसके विषय में पार्टी के वर्तमान जिला अध्यक्ष और मंडल कोआर्डिनेटर को जानकारी दी है। यदि दो-तीन दिन में पार्टी इस पर फैसला नहीं लेती है तो मामले को पुलिस में ले जाएंगे। इसी तरह का एक दूसरा मामला देहात जिले में ही पार्टी के एक वर्तमान पदाधिकारी से जुड़ा हुआ है।

करीब एक सप्ताह पहले इस पदाधिकारी के दो ऑडियो वायरल हुए थे। इसमें निकाय चुनाव में टिकट दिलाने के नाम पर यह कहकर पैसे मांगे जाने की बात कही जा रही है कि उस पैसे को पार्टी मुख्यालय भेजा जाएगा।

ऑडियो वायरल होने के तीन दिन बाद यह मामला नवीन मार्केट स्थित पार्टी के मंडल कार्यालय में हुई बैठक में भी उठा था। इस मामले में पार्टी के जोन प्रमुख शमसुद्दीन राइन का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। इस संबंध में जानकारी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed