फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur MP Sports Festival Target to register 20,000 participants last date September 20 discussion in meeting

सांसद खेल महोत्सव: 20 हजार प्रतिभागियों का पंजीकरण कराने का लक्ष्य, अंतिम तिथि 20 सितंबर…बैठक में चर्चा

Fri, 19 Sep 2025 05:36 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 19 Sep 2025 05:36 PM IST
सार

Kanpur News: खेल महोत्सव में एथलेटिक्स, कबड्डी, खो-खो, फुटबॉल, बैडमिंटन, वॉलीबॉल, रस्साकशी, शतरंज प्रतियोगिता शामिल हैं। इसमें पंजीकरण की अंतिम तिथि 20 सितंबर निर्धारित की गई है।

विज्ञापन
Kanpur MP Sports Festival Target to register 20,000 participants last date September 20 discussion in meeting
सांसद खेल महोत्सव को सफल बनाने के उद्देश्य से बैठक का आयोजन - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में सांसद खेल महोत्सव को सफल बनाने के उद्देश्य से गुरुवार को सरसैया घाट स्थित नवीन सभागार में बैठक हुई। इसमें प्रत्येक जनपद से करीब 20,000 प्रतिभागियों का पंजीकरण कराने का लक्ष्य रखा गया है। पंजीकरण की अंतिम तिथि 20 सितंबर निर्धारित की गई है।

विज्ञापन

Kanpur MP Sports Festival Target to register 20,000 participants last date September 20 discussion in meeting
सांसद खेल महोत्सव को सफल बनाने के उद्देश्य से बैठक का आयोजन - फोटो : amar ujala

बैठक की अध्यक्षता करते हुए सांसद रमेश अवस्थी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फिट इंडिया अभियान के तहत सांसद खेल महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। प्रत्येक जनपद से बेहतर खिलाड़ियों को निकालने का लक्ष्य तय किया गया है ताकि भविष्य में देश को पदक दिलाने वाले खिलाड़ी प्राप्त हो सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन

Kanpur MP Sports Festival Target to register 20,000 participants last date September 20 discussion in meeting
सांसद खेल महोत्सव को सफल बनाने के उद्देश्य से बैठक का आयोजन - फोटो : amar ujala

वेबसाइट पर पंजीकरण करा सकते हैं प्रतिभागी
बैठक में संगठन के पदाधिकारियों, शिक्षा, खेल, युवा कल्याण, पंचायतीराज व शहरी आंगनबाड़ी विभाग को अधिक से अधिक प्रतिभागिओं का पंजीकरण कराने की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं डीपीआरओ को ओवरऑल नोडल अधिकारी नामित किया गया है। महोत्सव के संयोजक अभिनव दीक्षित ने बताया कि किसी भी आयु वर्ग के प्रतिभागी वेबसाइट  www.sansadkhelmahotsav.in पर पंजीकरण करा सकते हैं।

विज्ञापन

Kanpur MP Sports Festival Target to register 20,000 participants last date September 20 discussion in meeting
सांसद खेल महोत्सव को सफल बनाने के उद्देश्य से बैठक का आयोजन - फोटो : amar ujala

ये खेल होंगे शामिल
खेल महोत्सव में एथलेटिक्स, कबड्डी, खो-खो, फुटबॉल, बैडमिंटन, वॉलीबॉल, रस्साकशी, शतरंज प्रतियोगिता शामिल हैं। यहां पर सीडीओ दीक्षा जैन, अपर जिला विद्यालय निरीक्षक, बीएसए सुरजीत सिंह, जिला युवा कल्याण अधिकारी आरती जायसवाल, क्षेत्रीय खेल कार्यालय ग्रीन पार्क के उपक्रीड़ाधिकारी अमित पाल, भाजपा जिलाध्यक्ष (उत्तर) अनिल दीक्षित, जिलाध्यक्ष (दक्षिण) शिवराम सिंह आदि रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed