फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Mother and Son Arrested for Forcing Young Women into Sex Work Under the Pretext of Offering Jobs

UP: नौकरी का झांसा देकर युवतियों से देह व्यापार कराने में मां-बेटे गिरफ्तार,पड़ोसियों ने बताई चौंकाने वाली बात

Thu, 14 May 2026 10:40 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Shikha Pandey Updated Thu, 14 May 2026 10:40 PM IST
सार

कानपुर देहात के रूरा निवासी युवती ने बर्रा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। बुधवार को युवती की सूचना पर पुलिस ने बर्रा चार में छापा मारा था।

विज्ञापन
Kanpur: Mother and Son Arrested for Forcing Young Women into Sex Work Under the Pretext of Offering Jobs
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बर्रा चार इलाके में नौकरी का झांसा देकर देह व्यापार कराने वाले बर्रा चार निवासी वंदना गुप्ता और बेटे आदित्य को पुलिस ने गुरुवार को कोर्ट में पेश किया वहां से जेल भेज दिया गया। इनको पुलिस ने बुधवार शाम उनके घर से गिरफ्तार किया था। कानपुर देहात के रूरा निवासी युवती ने बुधवार को पुलिस को सूचना दी थी। इसके बाद आरोपियों की गिरफ्तारी हुई थी।
विज्ञापन


रूरा निवासी युवती की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट के अनुसार उसकी एक सहेली अनवरगंज में रहती है। वह घरों में काम करती हैं। करीब साल पहले मुलाकात बर्रा चार निवासी वंदना गुप्ता से हुई। वंदना ने दोनों को घर बुलाया और उन्हें काम दिलाने का भरोसा दिलाकर रहने की व्यवस्था की। आरोप है कि इसके बाद आदित्य ने कई बार दोनों सहेलियों के साथ दुष्कर्म किया। उन्हें कई और लोगों के साथ संबंध बनाने को मजबूर किया। मां-बेटे के धमकाने पर उन्होंने कई लोगों के साथ शारीरिक संबंध बनाए। हिम्मत जुटाकर बुधवार को पुलिस को सूचना दी। डीसीपी दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि बुधवार शाम देह व्यापार कराने की सूचना पर बर्रा पुलिस ने मां-बेटे को गिरफ्तार किया है। इन्हें गुरुवार को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। इसके साथ ही पकड़ी गई अन्य दो युवतियों को साक्ष्य के अभाव में छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

पड़ोसी बोले मार्केटिंग की बात कहता था परिवार
बर्रा चार तुलसी पार्क के पास स्थित जिस घर से वंदना और उसके बेटे आदित्य को पुलिस ने पकड़ा है। वहां के क्षेत्रीय लोगों ने बताया कि काफी समय से उस मकान में युवक-युवतियां आते-जाते हैं। कई बार मारपीट की घटनाएं भी हो चुकी हैं। टोकने पर मकान मालिक दंपती कहते थे कि उनके परिचित के लोग हैं और मार्केटिंग का काम करते हैं। इसके चलते उनसे मिलने आते जाते रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed