फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: More than 8 mud houses collapsed due to rain in Jajmau; several people were trapped

कानपुर में बड़ा हादसा: चोक नाले के कारण बारिश में गिरे कच्चे-पक्के 8 मकान, 6 लोग घायल; मची चीख-पुकार

Wed, 29 Jul 2026 12:16 AM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Shikha Pandey Updated Wed, 29 Jul 2026 12:16 AM IST
सार

कानपुर में बड़ा हादसा हो गया। मूसलाधार बारिश में जाजमऊ स्थित 8 मकान गिर गए। जिससे कई लोग दबकर घायल हो गए।

विज्ञापन
Kanpur: More than 8 mud houses collapsed due to rain in Jajmau; several people were trapped
बारिश ने मचाई तबाही - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चोक नाले से पानी ओवरफ्लो होने से जाजमऊ की रैदास विहार नई बस्ती में 8 मकान ढह गए। नगर निगम इसे जल निगम का डॉट नाला बता रहा है तो जल निगम अधिकारी इससे इनकार करते रहे। बताया जा रहा है कि रैदास विहार नई बस्ती, केडीए की जमीन पर बसी है जहां सौ से अधिक कच्चे व पक्के मकान है। बस्ती से जल निगम का एक पुराना डॉट नाला भी गया है जो आगे जाकर बस्ती के पीछे नगर निगम के बड़े सरैया नाले में जाकर मिला है।

विज्ञापन




इलाकाई लोगों ने बताया कि इस बार दोनों ही नालों की सफाई नहीं कराई गई जिससे ये चोक थे। मंगलवार को दो से तीन घंटे की बारिश में नालों से पानी की निकासी नहीं हुई और पानी ओवरफ्लो होकर बस्ती में भरता चला गया। घुटने तक भरे पानी से लोग बाहर निकलने लगे तभी कच्चे मकानों की दीवारें व मिट्टी ढहने लगी जिससे तबाही मच गई। नगर निगम जोन-2 के अधिशासी अभियंता दिवाकर भास्कर ने बताया कि बस्ती में जल निगम का डॉट नाला है। सरैया नाला चल रहा है लेकिन लो लाइन में अवैध बस्ती होने से अचानक तेजी से पानी आया तो निकासी एक साथ नहीं हो सकी जिससे बस्ती में पानी भरा और एक-दो मकान के छप्पर व टिनशेड गिर गए।
विज्ञापन

 

Kanpur: More than 8 mud houses collapsed due to rain in Jajmau; several people were trapped
जाजमऊ हादसा - फोटो : अमर उजाला
हालांकि, कोई हताहत नहीं हुआ है, मौके पर बैरिकेडिंग करा दी है जिससे कोई बस्ती में न सके। पीड़ित परिवारों को पास के शेल्टर होम में रखवाया गया है और उनके भोजन की व्यवस्था भी कराई गई है। रातभर पंप लगवाकर बस्ती से पानी निकलवाया जा रहा है। उधर, जल निगम के अवर अभियंता अनिल कुमार ने बताया कि यह नाला उनका नहीं है, फिर भी बुधवार को टीम भेज कर इसे दिखवाया जाएगा।
 

Kanpur: More than 8 mud houses collapsed due to rain in Jajmau; several people were trapped
जाजमऊ हादसा - फोटो : अमर उजाला
8 मकान जद में, गृहस्थी हुई बर्बाद
इस हादसे में बस्ती के 8 मकान जद में आए हैं। कई में दरारे भी आई हैं। बस्ती की लगीाग सभी गलियों में पानी भरने से नसीमा, फातिमा, पप्पू पाल, छोटे लाल, राष्ट्रपति, मो शेख, मो नजीर, खुर्शीदा सईद, विनोद, जीशान के घरों में पानी भर गया और पूरी गृहस्थी, इलेक्ट्रानिक सामान व राशन भी बर्बाद हो गया। पीड़ितों ने बताया कि अगर हादसा रात के वक्त होता तो अधिक नुकसान हो सकता था।
 
विज्ञापन

Kanpur: More than 8 mud houses collapsed due to rain in Jajmau; several people were trapped
जाजमऊ हादसा - फोटो : अमर उजाला
पार्षद ने नहीं कराई नाला सफाई
बस्ती के लोगों में क्षेत्रीय पार्षद को लेकर आक्रोश है। पीड़ित परिवारों ने बताया कि बारिश से पहले ही नाले चोक थे। इसकी जानकारी पार्षद नूरेन अहमद टारजन को कई बार दी लेकिन उन्होंने नालों की सफाई नहीं कराई। और तो और, हादसे के बाद मौके पर झांकने तक नहीं आए। आक्रोशित लोगों ने पार्षद के विरोध में नाराजगी जताई।
 

Kanpur: More than 8 mud houses collapsed due to rain in Jajmau; several people were trapped
जाजमऊ हादसा - फोटो : अमर उजाला
बिजली काटी गई, पसरा अंधेरा
घटना के बाद बिजली के कई तार टूट कर गिरे। पानी में तार गिरने से करंट उतरने की आशंका पर क्षेत्र की लाइट काट दी गई। इससे पूरी बस्ती व आसपास का इलाका अंधेरे में डूब गया और राहत कार्य में दिक्कत आई। लोग बस्ती में भरे पानी में भटकते रहे। बस्ती के निवासियों ने बताया कि एक पल ऐसा लगा कि जैसे भूकंप आया हो।

 

Kanpur: More than 8 mud houses collapsed due to rain in Jajmau; several people were trapped
जाजमऊ हादसा - फोटो : अमर उजाला
सूची तैयार करा रहे
सपा विधायक हसन रूमी ने बताया कि लगातार दो घंटे की तेज बारिश से पानी निकासी की समस्या हुई और बस्ती में पानी भर गया। इससे जमीन की मिट्टी धंसती गई और मकान क्षतिग्रस्त हो गए। जिन लोगों के मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं, उनकी सूची तैयार कर जिला प्रशासन को भेजी जाएगी। इसके बाद नुकसान का आकलन कर प्रभावित परिवारों की समस्याओं को जिलाधिकारी तक पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed