{"_id":"62bc2d9ec338c4331a23d922","slug":"kanpur-misdeed-with-six-year-old-girl-accused-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: छह साल की मासूम से दरिंदगी, परिजनों को इस हालत में मिली बच्ची, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: छह साल की मासूम से दरिंदगी, परिजनों को इस हालत में मिली बच्ची, आरोपी गिरफ्तार
Wed, 29 Jun 2022 04:18 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 29 Jun 2022 04:18 PM IST
सार
महाराजपुर में मासूम से दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बच्ची को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
घटना स्थल पर मौजूद पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सरसौल के महाराजपुर में किसान की छह वर्षीय बेटी घर के बाहर खेल रही थी। जो अचानक लापता हो गई। उस दौरान बच्ची के माता-पिता किसी काम से गांव से बाहर गए हुए थे। काफी देर तक मासूम के न दिखने पर घर के सदस्यों ने गांव वालों की मदद से बच्ची की तलाश शुरू की। लेकिन कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन
तलाश के दौरान लोगों को एक खेत से मासूम के रोने की आवाजें सुनाई दीं। नजदीक जाकर देखा तो बच्ची लहूलुहान हालत में खेत स्थित झोपड़ी के पास पड़ी थी। पूछने पर बच्ची ने गांव के ही धीरज सोनकर (40) का नाम लिया और दुष्कर्म करने की बात बताई। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक धीरज सोनकर के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
बुधवार दोपहर एसपी कानपुर आउटर तेज स्वरूप सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण कर बच्ची के माता-पिता से बात कर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिया। थाना प्रभारी महाराजपुर सतीश राठौर ने बताया कि बच्ची का मेडिकल कराया गया है। दुष्कर्म के आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी प्रयागराज का रहने वाला है। कुछ साल से गांव के एक किसान के घर में पालतू पशुओं की देखरेख करता था।
विज्ञापन