फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Metro: Travel from IIT to Naubasta in 40 minutes for ₹60

Kanpur Metro: 40 मिनट में 60 रुपये देकर पहुंचेंगे आईआईटी से नौबस्ता, जानिए कब शुरू होगा सफर

Fri, 05 Jun 2026 12:13 AM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Shikha Pandey Updated Fri, 05 Jun 2026 12:13 AM IST
सार

Kanpur News: मेट्रो से आईआईटी से नौबस्ता तक का सफर मात्र 40 मिनट में पूरा हो सकेगा। 15 जुलाई से दोनों स्टेशनों के बीच मेट्रो सेवा शुरू हो जाएगी। 

विज्ञापन
Kanpur Metro: Travel from IIT to Naubasta in 40 minutes for ₹60
कानपुर मेट्रो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आईआईटी से नौबस्ता तक का सफर सिर्फ 40 मिनट में 60 रुपये किराया देकर तय किया जा सकेगा। यह संभव होगा कानपुर मेट्रो की बदौलत। कॉरिडोर-1 (आईआईटी से नौबस्ता) तक के लिए 29 मेट्रो ट्रेनें मंगाई गई हैं जो गुरुदेव चौराहे के पास डिपो में खड़ी हैं। हर मेट्रो ट्रेन में 200 सीटें हैं।
विज्ञापन


ये ट्रेनें गुजरात के सावली के मेट्रो कोच निर्माण केंद्र से आई हैं। नौबस्ता रूट पर 23 मेट्रो चलेंगी जबकि शेष छह आरक्षित रहेंगी। यात्रियों को स्टेशन पर छह मिनट के अंतराल में मेट्रो मिलेगी। यूपी मेट्रो रेल काॅरपोरेशन (यूपीएमआरसी) के जनसंपर्क अधिकारी पंचानन मिश्र के मुताबिक, 15 जुलाई तक आईआईटी से नौबस्ता तक मेट्रो रेल सेवा शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन


रेल ट्रैक पर अंतिम टेस्ट कमिश्नर ऑफ मेट्रो रेल सेफ्टी (सीएमआरएस) को करना है जो इसी सप्ताह में होने की उम्मीद है। इसके बाद 10 दिन में रिपोर्ट आ जाएगी और फिर लोकार्पण के लिए प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री कार्यालय से पत्राचार होगा। इसके फाइनल होते ही संचालन प्रारंभ हो जाएगा। अभी आईआईटी से कानपुर सेंट्रल तक 16 किमी की दूरी में यात्री सेवा का संचालन हो रहा है। कानपुर सेंट्रल से नौबस्ता तक शेष आठ किमी सेक्शन पर यात्री सेवा शुरू होते ही कारिडोर-1 का निर्माण पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेक्शन में 20 मेट्रो स्टेशन
आईआईटी से नौबस्ता तक कुल 20 मेट्रो स्टेशन हैं। सेंट्रल रेलवे स्टेशन से नौबस्ता तक मेट्रो रेल के लिए सात स्टेशन बने हैं। इनमें दो अंडरग्राउंड (झकरकटी व ट्रांसपोर्टनगर) और पांच एलिवेटेड (बारादेवी, किदवईनगर, वसंत विहार, बौद्धनगर और नौबस्ता) हैं।

आईआईटी से नौबस्ता तक 15 जुलाई तक मेट्रो रेल सेवा शुरू कर देंगे। किराए की दरें तय हो गई हैं, इस सेक्शन में हर छह मिनट में स्टेशन पर ट्रेन मिलेगी। इससे 40 मिनट के करीब 24 किमी का सफर पूरा होगा। - पंचानन मिश्र, जनसंपर्क अधिकारी, यूपीएमआरसी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed