फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Metro coaches are coming from Gujarat, trial will start soon

कानपुर: गुजरात से आ रहे हैं मेट्रो के कोच, जल्द शुरु होगा ट्रायल

Sat, 18 Sep 2021 04:28 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 18 Sep 2021 04:28 PM IST
विज्ञापन
Kanpur: Metro coaches are coming from Gujarat, trial will start soon
कानपुर पहुंचेगी मेट्रो - फोटो : amar ujala

कानपुर मेट्रो की पहली ट्रेन के तीन कोच शनिवार को गुजरात से रवाना हो गए। सुबह गोरखपुर में मौजूद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वर्चुअल हरी झंडी दिखाकर कोच को गुजरात के सवाली प्लांट से कानपुर के रवाना कराया। ये कोच 10-12 दिन में कानपुर में पॉलिटेक्निक स्थित डिपो पहुंच जाएंगे और यहां पर असेंबलिंग के बाद ट्रेन तैयार की जाएगी।

विज्ञापन


इसके बाद पॉलिटेक्निक के पास बने डिपो में ट्रैक पर ट्रेन को चलाकर परीक्षण किया जाएगा, इसकी अधिकतम रफ्तार 90 किलोमीटर प्रतिघंटे रखी जाएगी। कानपुर में प्राथमिक कारीडोर आइआइटी से मोतीझील के बीच में है, जिसमें नौ स्टेशन हैं। फिलहाल मेट्रो के तीनों कोच को पालिटेक्निक स्थित डिपो में लाने के बाद परीक्षण किया जाएगा।
विज्ञापन


कोच एसेंबेलिंग के लिए डिपो के अंदर सभी प्रमुख मशीनों को लगाया जा चुका है। पहली मेट्रो के आने के बाद अगले कुछ दिन में प्राथमिक कारीडोर के लिए बाकी मेट्रो भी आ जाएंगी। 15 नवंबर 2021 को इसका ट्रायल रन शुरू करना है। जनवरी 2022 में आम जनता के लिए मेट्रो को शुरू कर दिया जाएगा।कानपुर के प्राथमिक सेक्शन के लिए आठ मेट्रो ट्रेनें चलेंगी। इसके बाद कानपुर के दोनों कारीडोर में कुल 39 ट्रेनें संचालित होंगी और सभी में तीन-तीन कोच होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed