फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   kanpur : Meeting of Municipal Corporation House held at ground, Social Distancing Forgot Councilor

मोतीझील मैदान में हुई नगर निगम सदन की बैठक, सोशल डिस्टेंसिंग भूले पार्षद, फोटो खिंचवाने की मची होड़

Sat, 30 May 2020 09:56 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 30 May 2020 09:56 PM IST
विज्ञापन
kanpur : Meeting of Municipal Corporation House held at ground, Social Distancing Forgot Councilor
बैठक के बाद सोशल डिस्टेंसिंग भूले पार्षद, एक-दूसरे से सटकर खिंचवाई फोटो - फोटो : amar ujala
कानपुर में कोरोना संक्रमण के चलते नगर निगम के इतिहास में पहली बार खुले मैदान में हुई सदन की बैठक महज 10 मिनट ही चल पाई। सुबह आठ बजे शुरू हुई सदन की बैठक 8:10 पर खत्म हो गई। इसके बाद फोटो खिंचवाने की होड़ में पार्षद सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क लगाने का नियम भी भूल गए।
विज्ञापन


सोशल डिस्टेंसिंग की जमकर धज्जियां उड़ाईं। इसके बाद पार्षद कक्ष में भी दूरी का ख्याल किए बगैर सभी गपशप करते नजर आए। मोतीझील के खुले मैदान में वंदे मातरम के साथ शुरू हुए सदन में सबसे पहले कोरोना से जान गंवाने वाले शहरवासियों को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई।
विज्ञापन

kanpur : Meeting of Municipal Corporation House held at ground, Social Distancing Forgot Councilor
पार्षद भूले सोशल डिस्टेंसिंग - फोटो : amar ujala
इसके बाद महापौर प्रमिला पांडेय ने कार्यकारिणी चुनाव के विजेता पार्षदों गिरीश चंद्रा, दीपक शर्मा, अर्पित यादव, अमनदीप सिंह गंभीर, शिब्बू अंसारी और राघवेंद्र मिश्र के नामों की घोषणा की। राष्ट्रगान के साथ सदन समाप्ति की घोषणा कर दी गई।

आधे पार्षद ही आए
एक पार्षद के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के चलते पार्षदों में कोरोना का भय है। खुले सदन में 110 निर्वाचित और 10 नामित पार्षदों में से सिर्फ 66 ने ही भाग लिया। सदन के दौरान सभी पार्षदों ने निर्धारित दूरी और मास्क लगाने के नियम का पालन किया।

गूंजा पेयजल संकट का मुद्दा
सदन खत्म होने के बाद भाजपा पार्षद नवीन पंडित ने दक्षिण के मोहल्लों में पेयजल संकट का मुद्दा उठाया। उन्होंने नगर आयुक्त अक्षय त्रिपाठी और महापौर से जल्द से जल्द समस्या दूर कराने की मांग की। इस पर नगर आयुक्त ने बताया कि मैनपुरी से चला पानी सोमवार तक शहर पहुंच जाएगा। इस बीच वैकल्पिक संसाधनों से पेयजल की आपूर्ति कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed