Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Mayor threw the file on giving the old report of drain cleaning

Kanpur: नाला सफाई की पुरानी रिपोर्ट देने पर महापौर ने फेंकी फाइल, कहा-गुमराह न करें

Wed, 12 Jun 2024 09:35 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 12 Jun 2024 09:35 PM IST
सार

महापौर प्रमिला पांडे ने नाला सफाई की समीक्षा की। नाला सफाई के झूठे आंकड़े देने पर फाइल फेंक दी। साथ ही अभियंता को जमकर फटकार लगाई।

विज्ञापन
Kanpur: Mayor threw the file on giving the old report of drain cleaning
महापौर ने फेंकी फाइल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समीक्षा बैठक में जोन-3 के जोनल अभियंता नानक चंद ने नाला सफाई की पुरानी रिपोर्ट दिखाई तो नाराज महापौर प्रमिला पांडे ने फाइल फेंक दी। महापौर ने कहा कि जब नाला सफाई मई से शुरू हुई है तो मार्च में कैसे रिपोर्ट लग गई। आप लोग हमें गुमराह कर रहे हैं। हालांकि अभियंता का कहना है कि बगैर टेंडर वाले छोटे नालों की सफाई मार्च में शुरू हो गई थी। उसी की रिपोर्ट दी थी, लेकिन महापौर ने उनकी एक नहीं सुनी।
विज्ञापन


विज्ञापन

नगर निगम मुख्यालय स्थित समिति कक्ष में दोपहर में महापौर ने प्रत्येक जोन में नालों की सफाई की समीक्षा की। मुख्य अभियंता मनीष अवस्थी ने बताया कि 247 बड़े नालों की सफाई कराई जा रही है। इनमें से 203 नालों की सफाई हो गई है। 44 नालों की सफाई अधूरी है। जोन-4 के अधिशासी अभियंता आरके तिवारी से म्योर मिल नाला लालइमली के पास मेट्रो कार्य के कारण टूटने और मरम्मत के संबंध में पूछा, पर स्पष्ट उत्तर नहीं दे पाए। महापौर ने मुख्य अभियंता को स्वयं निरीक्षण कर जानकारी देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

चेतावनी दी कि इस बार जलभराव हुआ तो संबंधित अभियंता पर कार्रवाई होगी। जोन-2 के प्रभारी अभियंता दिवाकर भास्कर ने बताया कि सनिगवां के पास कच्चे नाले में पाइप डालकर काम कराया जा रहा है, जो जल्द पूरा हो जाएगा। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से साफ कराए जा रहे एक मीटर से कम चौड़े नालों, गली पिटों की सफाई की समीक्षा के दौरान जोन-1 के जोनल स्वच्छता अधिकारी मनोज पाल ने उन्हें बताया कि बाल भवन के पास से बनी नाली में फैक्टरी ने अवरोध खड़ा कर दिया है। महापौर ने इसे हटाने के लिए सक्षम अधिकारी को पत्र भेजने को कहा। बैठक में अपर नगर आयुक्त मोहम्मद आवेश, जगदीश यादव, मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा0 संध्या रानी, तीनों नगर स्वास्थ्य अधिकारी, सभी जोनल अभियंता, सभी जोनल स्वच्छता अधिकारी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed