{"_id":"694ff82a2b7000269b0829c6","slug":"kanpur-man-arrested-for-supplying-four-pistols-made-in-madhya-pradesh-2025-12-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: मध्य प्रदेश की बनी चार पिस्टल सप्लाई करने आया युवक गिरफ्तार, सात मैग्जीन बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: मध्य प्रदेश की बनी चार पिस्टल सप्लाई करने आया युवक गिरफ्तार, सात मैग्जीन बरामद
Sat, 27 Dec 2025 08:54 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 27 Dec 2025 08:54 PM IST
सार
एसटीएफ की कानपुर यूनिट ने झकरकटी से जरीब चौकी जाने वाले रास्ते से आरोपी को गिरफ्तार किया। मैनपुरी के रहने वाले आरोपी से सात मैग्जीन बरामद हुई।
विज्ञापन
स्वदेश कुमार सिंह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एसटीएफ की कानपुर यूनिट ने मध्य प्रदेश की बनी चार पिस्टल और सात मैग्जीन समेत युवक को गिरफ्तार किया है। वह सीसामऊ में 30 से 35 हजार रुपये में पिस्टल की सप्लाई देने आ रहा था। उनसे पूछताछ में मध्य प्रदेश के धार जिले के बड़े सप्लायर का नाम लिया है। एसटीएफ के साथ पुलिस की टीमें उसकी तलाश में जुट गई हैं।
एसटीएफ के इंस्पेक्टर शैलेंद्र सिंह के मुताबिक एक युवक के असलहों की खेप लेकर सीसामऊ क्षेत्र में आने की सूचना मिली थी। टीम ने आरोपी को झकरकटी से जरीब चौकी जाने वाली रोड से गिरफ्तार कर लिया। उसकी पहचान मैनपुरी के नौगवा रिवरिया के स्वदेश कुमार के रूप में हुई। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह धार जिले से बंटे भाटिया से 20-25 हजार रुपये में पिस्टल व मैग्जीन लेकर आता है। यहां पर 30 से 35 हजार रुपये में बचे देता है। उसको यह पिस्टल सप्लाई देनी थी।

मध्य प्रदेश के बने असलहे आ रहे शहर
एसटीएफ अधिकारियों ने बताया कि बिहार में सख्ती होने से मुंगेर की बनी पिस्टलों की तस्करी कम हो गई है। अपराधी और चोरी छिपे शौक पूरा करने वाले मध्य प्रदेश के धार जिले की बनी पिस्टलें मंगवा रहे हैं। सीसामऊ निवासी पिस्टल मंगवाने वाले की तलाश की जा रही है। टीमें दबिश दे रही हैं।