फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Maha Kumbh one way special train will run, halt at Govindpuri station for two to five minutes

Kanpur: आज से चलेंगी महाकुंभ वनवे स्पेशल ट्रेन, गोविंदपुरी स्टेशन पर दो से पांच मिनट का होगा ठहराव

Wed, 01 Jan 2025 12:17 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 01 Jan 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
Kanpur: Maha Kumbh one way special train will run, halt at Govindpuri station for two to five minutes
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
13 जनवरी से प्रयागराज में शुरू हो रहे महाकुंभ के लिए वनवे स्पेशल ट्रेनें आज से चलने लगेंगी। एक साबरमती स्पेशल, तीन भावनगर-प्रयागराज ट्रेन गोविंदपुरी से प्रयागराज जाएंगी। ट्रेनों का ठहराव दो से पांच का होगा। उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि 09227 भावनगर से प्रयागराज वनवे एक जनवरी को चलेगी। वनवे स्पेशल भावनगर टर्मिनस दोपहर 2.50 पर चलेगी, जो भावनगर भरतपुर, आगरा किला, इटावा होते हुए गोविंदपुरी स्टेशन पर रात 8.20 बजे पहुंचेगी। गुरुवार को 11.30 बजे प्रयागराज पहुंचेगी।
विज्ञापन


09225 भावनगर-प्रयागराज स्पेशल भावनगर टर्मिनस से देर शाम 8.20 बजे रवाना होगी। रात 12.20 बजे गोविंदपुरी आएगी और यहां से फतेहपुर होते हुए शुक्रवार शाम पांच बजे प्रयागराज पहुंचेगी। 09229 भावनगर-प्रयागराज वनवे स्पेशल दो जनवरी को देर शाम 08.20 बजे भावनगर टर्मिनस रवाना होगी। शनिवार को 12.20 बजे गोविंदपुरी आएगी। चार जनवरी को सुबह पांच बजे प्रयागराज पहुंचेगी।
विज्ञापन


चौथी वनवे स्पेशल 09489 साबरमती-प्रयागराज दो जनवरी को चलेगी। यह सुबह 11 बजे साबरमती से चलकर महेसाना, पालनपुर, आबू रोड होते अजमेर, जयपुर के रास्ते अगले दिन शुक्रवार को सुबह 08.20 बजे गोविंदपुरी आएगी। पांच मिनट ठहराव के बाद फतेहपुर के रास्ते 11 बजे प्रयागराज पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed