फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Long traffic jam on the new Ganga bridge narrow road and haste of drivers proved costly

Kanpur: नवीन गंगा पुल पर लगा लंबा जाम, सकरा मार्ग होना और चालकों की जल्दबाजी पड़ी भारी, एंबुलेंस भी फंसी

Wed, 18 Feb 2026 01:47 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 18 Feb 2026 01:47 PM IST
सार

Kanpur News: शुक्लागंज और जाजमऊ में बुधवार सुबह अवैध स्टैंडों और खराब ट्रक के कारण तीन घंटे तक भीषण जाम लगा रहा। एम्बुलेंस और सैकड़ों वाहन सवार घंटों फंसे रहे।

विज्ञापन
Kanpur Long traffic jam on the new Ganga bridge narrow road and haste of drivers proved costly
kanpur fire accident - फोटो : amar ujala

विस्तार

शुक्लागंज में नवीन गंगा पुल मोड़ से लेकर राजधानी मार्ग के आदर्श नगर मोड़ तक बुधवार सुबह साढ़े आठ से लेकर 11:30 बजे तक भीषण लंबा जाम लगा रहा, जिससे राहगीरों को काफी दिक्कत उठानी पड़ी। वहीं, मरहला चौराहा और जाजमऊ हाईवे पर भी घंटो जाम लगने से वाहन सवार फंसे रहे। पानी तिराहे पर अवैध टेंपो अड्डा और नवीन गंगा पुल मोड मार्ग सकरा होने के कारण बुधवार सुबह 8:30 से लेकर 11:30 बजे तक जाम लगने से डेढ़ किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतार लग गई। 

विज्ञापन

जाम में दो प्राइवेट एंबुलेंस भी फंसी रही, जिन्हें पुलिस ने किसी तरह से निकलवाया। उधर मरहला चौराहे पर आर ओ बी निर्माण कार्य के चलते हुए मार्ग डायवर्जन के कारण मार्ग सकरा रहा, जिससे सुबह 10 से लेकर 12 बजे तक जाम की स्थिति रही। मौके पर रही पुलिस ने किसी तरह से बड़े वाहनों को हटवा कर जाम खुलवाया।

विज्ञापन




पुलिस ने किसी तरह से जाम खुलवाया
उधर, नेशनल हाईवे जाजमऊ गंगापुल के कानपुर की ओर एक मौरंग लदा ट्रक सुबह करीब आठ बजे खराब हो गया, जिससे लखनऊ कानपुर नेशनल हाईवे के बीच भीषण जाम लगा रहा। तीन घंटे तक जाम की स्थिति रही। इस दौरान कानपुर-लखनऊ के बीच आवागमन करने वाले लोग बेहाल रहे। कानपुर पुलिस और गंगा घाट कोतवाली की जाजमऊ चौकी पुलिस ने मिलकर ट्रक हटवा कर किसी तरह से जाम खुलवाया।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed