फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Livestock Development Corporation member Ajay Pratap died from Corona, admitted in private hospital for five days

कानपुर: पशुधन विकास निगम के सदस्य अजय प्रताप का कोरोना से निधन, पांच दिन से निजी हॉस्पिटल में थे भर्ती

Mon, 03 May 2021 12:33 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 03 May 2021 12:33 AM IST
सार

पशुधन विकास निगम के सदस्य, अपना दल (एस) के राष्ट्रीय महासचिव अजय प्रताप सिंह का कोरोना से निधन हो गया। वह पांच दिन से रामादेवी के पास स्थित रजनी हॉस्पिटल में भर्ती थे।

विज्ञापन
Kanpur: Livestock Development Corporation member Ajay Pratap died from Corona, admitted in private hospital for five days
अपना दल से दर्जा प्राप्त मंत्री अजय प्रताप सिंह का कोरोना से निधन - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश के कानपुर में कोरोना महामारी कहर बरपा रही है। रविवार को पशुधन विकास निगम के सदस्य, अपना दल (एस) के राष्ट्रीय महासचिव अजय प्रताप सिंह का कोरोना से निधन हो गया। वह पांच दिन से रामादेवी के पास स्थित रजनी हॉस्पिटल में भर्ती थे।
विज्ञापन


रविवार सुबह ऑक्सीजन खत्म होने की वजह से उन्हें काकादेव के दूसरे नर्सिंग होम में ले जाया गया था। दोपहर में उनका देहांत हो गया।   मूल रूप से रायबरेली निवासी हंसमुख स्वभाव के अजय मंगला विहार में सपरिवार रहते थे।
विज्ञापन


राजनीति के साथ-साथ व्यवसाय करने वाले अजय की पत्नी प्राइमरी स्कूल में शिक्षिका हैं। दो भाइयों में सबसे बड़े अजय के दो बच्चे हैं। उनकी राजनीतिक सक्रियता के चलते एक साल पहले अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद अनुप्रिया पटेल ने उन्हें राष्ट्रीय महासचिव बनाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश सरकार ने उन्हें राज्यमंत्री का दर्जा दिया था। अपना दल (एस) युवा मंच के राष्ट्रीय महासचिव विजय चौरसिया ने बताया कि अजय को 8-10 दिन से बुखार आ रहा था। उनके भाई को भी बुखार आ रहा है। अपना दल के राष्ट्रीय प्रवक्ता बृजेंद्र प्रताप सिंह, नगर अध्यक्ष नवीन श्रीवास्तव बल्लू आदि ने उनके निधन पर शोक जताया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed