फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Leopard roaming in IIT captured on camera, two cages installed

Kanpur: आईआईटी में टहल रहा तेंदुआ कैमरे में कैद, दो पिंजड़े लगाए गए

Thu, 18 Jul 2024 11:07 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 18 Jul 2024 11:07 PM IST
सार

Kanpur News: गंगवाल स्कूल ऑफ मेडिकल साइंस एंड टेक्नोलॉजी के पास लगे कैमरे की फुटेज में तेंदुआ नजर आया।
 

विज्ञापन
Kanpur: Leopard roaming in IIT captured on camera, two cages installed
आईआईटी कानपुर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आईआईटी में पिछले एक सप्ताह से घूम रहा रहा शातिर तेंदुआ आखिरकार कैमरे में कैद हो गया है। ये तेंदुआ आईआईटी परिसर में निर्माणाधीन गंगवाल स्कूल ऑफ मेडिकल साइंस एंड टेक्नोलॉजी के पास वन विभाग की ओर से लगाए गए ट्रैप कैमरे में कैद हुआ है। पहले पैरों के निशान और अब फुटेज में दिखाई देने के बाद वन विभाग ने उसे पकड़ने के लिए दो पिंजड़े लगा दिए हैं।

विज्ञापन


वन विभाग की टीम के मुताबिक निर्माणाधीन गंगवाल स्कूल ऑफ मेडिकल साइंस एंड टेक्नोलॉजी के पास सुबह चार बजे तेंदुआ पानी पीने जाता दिखाई दिया। इसके बाद वह पीछे की घास में छिप गया। जिला वन अधिकारी दिव्या ने बताया कि आईआईटी में तेंदुआ होने की पुष्टि हो गई है। गुरुवार को उन दोनों स्थानों पर पिंजड़े लगाए गए हैं, जिन जगहों पर लोगों ने तेंदुआ देखने का दावा किया था। एक पिंजड़ा गंगवाल स्कूल ऑफ मेडिकल साइंस एंड टेक्नोलॉजी के पास और दूसरा धोबी घाट के पास रखा है। अब किसी भी व्यक्ति को रात में उधर जाने के अनुमति नहीं है क्योंकि वहां चहलकदमी होने से तेंदुआ सतर्क हो जाएगा। बता दें कि वन विभाग ने धोबीघाट के पास भी ट्रैप कैमरा लगाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed