फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Land subsidence continues unabated 15 foot deep pit has formed in Nauganwa Gautam

कानपुर: थम नहीं रहा जमीन धंसने का सिलसिला, नौगंवा गौतम में बना 15 फीट गहरा गड्ढा, प्रशासन से सुरक्षा की मांग

Sun, 30 Aug 2026 08:55 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Sun, 30 Aug 2026 08:55 AM IST
सार

Kanpur News: महाराजपुर थाना क्षेत्र के पुरवामीर गांव में यशी (18) की मौत के गम और दहशत के बीच अब नौगंवा गौतम गांव से जमीन धंसने की एक और घटना सामने आई है। इसके अलावा सिकटिया गांव में भी भू-धंसान से गड्ढा बन चुका है।

विज्ञापन
Kanpur Land subsidence continues unabated 15 foot deep pit has formed in Nauganwa Gautam
नौगवां गौतम, पुरवामीर और सिखटिया में गहरे गड्ढे - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में महाराजपुर थाना क्षेत्र में जमीन धंसने और भूस्खलन का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। पुरवामीर गांव में यशी (18) की दर्दनाक मौत के बाद से ही पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। अब ताजा मामला नौगवां गौतम से आया है, जहां अचानक जमीन धंसने से ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई है।

विज्ञापन

नौगवां गौतम में शंभू पासवान के घर के ठीक सामने बीती रात अचानक करीब पांच फीट चौड़ी और 15 फीट गहरी जमीन धंस गई। गनीमत रही कि हादसे के समय वहां कोई मौजूद नहीं था, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। घटना के बाद ग्रामीणों ने सूझबूझ दिखाते हुए गड्ढे के आसपास लोगों का आना-जाना बंद करा दिया है।

विज्ञापन





बारिश ने मुसीबत को और बढ़ा दिया है
लेकिन प्रशासन की ओर से अभी तक बैरिकेडिंग नहीं की गई है, जिससे खतरा लगातार बना हुआ है। वहीं, सिकटिया गांव में भी बदलू पासवान और धनराज के घर के बीच करीब छह से सात फीट गहरा गड्ढा बन गया था। लगातार हो रही ऐसी घटनाओं से ग्रामीणों में भय व्याप्त है। लगातार दो दिनों से हो रही रुक-रुक कर बारिश ने मुसीबत को और बढ़ा दिया है।

लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया जाए
जमीन के नीचे पानी भरने से भू-धंसान की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि क्षेत्र का भूगर्भीय सर्वे कराकर प्रभावित इलाकों में बैरिकेडिंग की जाए और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया जाए, ताकि पुरवामीर जैसी किसी और अनहोनी को टाला जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed