{"_id":"6022d0e46b0def5c7759eaa0","slug":"kanpur-kolkata-flight-will-be-start-from-holi-ahmedabad-flight-can-also-be-restored-from-march-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: होली से शुरू होगी कोलकाता फ्लाइट, अहमदाबाद जाने वाले यात्रियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: होली से शुरू होगी कोलकाता फ्लाइट, अहमदाबाद जाने वाले यात्रियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी
Tue, 09 Feb 2021 11:46 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Tue, 09 Feb 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
हवाई जहाज
- फोटो : पेक्सेल्स
होली पर कानपुर के चकेरी एयरपोर्ट से कोलकाता के लिए सीधी उड़ान शुरू हो जाएगी। एयरपोर्ट प्रशासन ने शेड्यूल में बदलाव की अनुशंसा करते हुए सहमति दे दी है। 28 मार्च से 189 सीटर विमान उड़ान भरने लगेगा। इसके अलावा 12 फरवरी से 27 मार्च तक कम यात्री की वजह से बंद अहमदाबाद फ्लाइट भी 28 मार्च से दोबारा शुरू हो सकती है।
चकेरी एयरपोर्ट से कोलकाता की फ्लाइट के दोपहर साढ़े तीन बजे उतरने और शाम चार बजे उड़ान भरने का शेड्यूल दिया गया है। इस पर सहमति बन गई है। कोलकाता फ्लाइट शुरू होने से कानपुर वाया कोलकाता पूर्वोत्तर राज्यों से भी जुड़ जाएगा। कोलकाता से बागडोगरा की फ्लाइट सेवा है। यहां से दार्जिलिंग, गंगटोक का सफर सड़क मार्ग से तीन से चार घंटे का है।
दो साल पहले बंद हुई थी कोलकाता की फ्लाइट
कानपुर से पहले भी कोलकाता के लिए रोजाना सेवा थी। 189 सीटर विमान उड़ान भरता था। दो साल पहले बोईंग-737 में आई तकनीकी खराबी की वजह से जब यह विमान देशभर में प्रतिबंधित हुआ तो कानपुर से कोलकाता के लिए उड़ने वाला बोईंग भी बंद हो गया। एयरपोर्ट निदेशक बीके झा ने बताया कि 28 मार्च से विमानन कंपनी को संचालन की अनुमति दे दी गई है।