{"_id":"5f8e67f08ebc3e9b91747a24","slug":"kanpur-kolkata-company-did-not-send-goods-even-with-17-lakhs-report","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: कोलकाता की कंपनी ने 17 लाख लेकर भी नहीं भेजा माल, रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: कोलकाता की कंपनी ने 17 लाख लेकर भी नहीं भेजा माल, रिपोर्ट
Tue, 20 Oct 2020 10:01 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Tue, 20 Oct 2020 10:01 AM IST
विज्ञापन
यूपी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर के फीलखाना के जैन विहार, बिरहाना रोड निवासी कारोबारी विजय कुमार गुप्ता से ठगी हो गई। कोलकाता निवासी शातिरों ने कच्चा माल भेजने के नाम पर उनके 17 लाख रुपये हड़प लिए।
थाने में सुनवाई न होने पर उन्होंने कोर्ट के आदेश पर चार लोगों के खिलाफ अमानत में खयानत, गालीगलौज, धमकी समेत अन्य धाराओं मेें रिपोर्ट दर्ज कराई है। विजय कुमार वैभव एडिबल्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के डायरेक्टर हैं।

Trending Videos
उनकी कंपनी मस्टर्ड ऑयल का कारोबार करती है। कुछ माह पहले उन्होंने कोलकाता के बेंगानी कोमोडिटीज प्राइवेट लिमिटेड कंपनी को कच्चा माल का आर्डर दिया था। इसके एवज में उन्होंने कंपनी के डायरेक्टर को 17 लाख रुपये का पेमेंट भी किया था।
आरोप है कि काफी समय बीत जाने के बाद भी माल नहीं आया तो उन्होंने कंपनी के डायरेक्टर और उनके सहयोगियों को फोन किया। वे लोग टालमटोल करने लगे। विरोध पर गालीगलौज कर जान से मारने की धमकी दी।
कंपनी के डायरेक्टर विमल बेंगानी, उनके सहकर्मी हरीश, तृप्ति बेंगानी समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। फीलखाना थाना प्रभारी ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।