फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Kidney Racket Network of Death Spreads from Prayagraj to Varanasi Shivam and Naveens Audio Surfaces

Kanpur Kidney Racket: प्रयागराज से वाराणसी तक फैला 'मौत का नेटवर्क'; शिवम-नवीन का ऑडियो आया सामने, पढ़ें डिटेल

Sun, 05 Apr 2026 11:28 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Sun, 05 Apr 2026 11:28 AM IST
सार

Kanpur News: किडनी ट्रांसप्लांट रैकेट की जांच में प्रयागराज के नवीन पांडेय का नाम सामने आया है। शिवम अग्रवाल के मोबाइल से मिली रिकॉर्डिंग में खुलासा हुआ है कि एक महिला की एंबुलेंस के अभाव में बोलेरो में मौत हो गई और साहिल नामक युवक ने शिवम के नाम पर 24 लाख में अवैध सौदेबाजी की।

विज्ञापन
Kanpur Kidney Racket Network of Death Spreads from Prayagraj to Varanasi Shivam and Naveens Audio Surfaces
शिवम अग्रवाल और आहूजा हॉस्पिटल - फोटो : amar ujala

विस्तार

किडनी ट्रांसप्लांट करने वालों का जाल कानपुर, मेरठ, नोएडा, गाजियाबाद, दिल्ली के साथ ही प्रयागराज और वाराणसी तक फैला हुआ है। पुलिस को जेल गए शिवम अग्रवाल की तरह प्रयागराज के एक नर्सिंगहोम में काम करने वाले नवीन पांडेय की जानकारी हुई है। उसकी तलाश में टीमें प्रयागराज और वाराणसी के लिए रवाना कर दी गई हैं। डीसीपी पश्चिम एमएम कासिम आबिदी ने बताया कि किडनी ट्रांसप्लांट के खेल में शामिल आरोपियों की जड़ें काफी गहरी हैं।

विज्ञापन

गुर्गे प्रदेश के कई शहरों में होने की संभावना है। जांच में आहूजा अस्पताल के स्टाफ शिवम अग्रवाल के मोबाइल में रिकार्डिंग मिली है, जिसमें वह प्रयागराज के नवीन पांडेय ने बातचीत कर रहा है। दरअसल, शिवम अग्रवाल और नवीन पांडेय आपस में बातचीत कर रहे हैं कि जिस महिला को दिल्ली के द्वारका स्थित बड़े अस्पताल में भेजा गया है उसकी रास्ते में ही मौत हो गई है। घरवाले हंगामा कर रहे हैं। इस पर शिवम नवीन पांडेय से बोल रहा है कि रोहित से कहो कि वह परिजन को मैनेज करें।

विज्ञापन

नवीन पांडेय के तार प्रयागराज और वाराणसी तक फैले
महिला को एंबुलेंस से दिल्ली भेजना चाहिए था, लेकिन किडनी ट्रांसप्लांट के बाद उसे सामान्य बोलेरो से भेज दिया गया, जिससे उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शिवम अग्रवाल की पत्नी से भी जानकारी जुटाई थी। उसने भी कहा है कि नवीन पांडेय डॉ. रोहित के साथ चार-पांच साल से जुड़ा हुआ है। उनके पति सिर्फ एक साल से डॉ. राहित के संपर्क में हैं। नवीन पांडेय के तार प्रयागराज और वाराणसी तक फैले हुए हैं।

Kanpur Kidney Racket Network of Death Spreads from Prayagraj to Varanasi Shivam and Naveens Audio Surfaces
किडनी कांड के मरीज आयुष चौधरी की जांच करते प्राचार्य डॉ. संजय काला और अन्य - फोटो : amar ujala
चित्रकूट में एक टेक्नीशियन की मिली जानकारी
किडनी ट्रांसप्लांट से जुड़े आरोपियों से संपर्क रखने वाले एक टेक्नीशियन की लोकेशन चित्रकूट की मिली है। उसकी तलाश में पुलिस चित्रकूट रवाना हो गई है। वहां की लोकल पुलिस का भी सहयोग लिया जा रहा है। यह टेक्नीशियन पहले कानपुर के किसी नर्सिंगहोम में काम करता था।
विज्ञापन

साहिल नाम के युवक ने लिए 24 लाख रुपये
डीसीपी पश्चिम के मुताबिक शिवम अग्रवाल और नवीन पांडेय के बीच हुई बातचीत की एक और रिकार्डिंग मिली है। इसमें नवीन पांडेय शिवम अग्रवाल से कह रहा है कि तुम्हारे नाम पर किसी ने किडनी ट्रांसप्लांट के लिए 24 लाख रुपये में सौदा कर लिया है। उसका नाम साहिल है। उसने पार्टी से बातचीत की थी। पार्टी बोल रही थी कि शिवम अग्रवाल 40 लाख रुपये में किडनी ट्रांसप्लांट कराते हैं जिस पर वह आधे रेट में तैयार हो गया। यह सुनकर शिवम अग्रवाल भड़क जाता है। नवीन पांडेय से कहता है कि लगता है साहिल शिवम और डॉ. रोहित को जानता नहीं है। ऐसा करना उसके लिए ठीक नहीं है। पुलिस अब साहिल और उससे बातचीत करने वाली पार्टी की तलाश कर रही है।

Kanpur Kidney Racket Network of Death Spreads from Prayagraj to Varanasi Shivam and Naveens Audio Surfaces
किडनी देने वाले युवक को लाती पुलिस - फोटो : amar ujala

दोनों के बीच बातचीत की दो रिकॉर्डिंग मिली

पहली रिकॉर्डिंग

  • नवीन: जिस महिला को दिल्ली के द्वारका स्थित बड़े अस्पताल में भेजा गया है। उसकी रास्ते में ही मौत हो गई है। घरवाले हंगामा कर रहे हैं।
  • शिवम: डॉ. रोहित से कहो कि वह परिजन को मैनेज करें। महिला को एंबुलेंस से दिल्ली भेजना चाहिए था, लेकिन ट्रांसप्लांट के बाद बोलेरो से भेज दिया, जिससे उसने दम तोड़ दिया।

दूसरी रिकॉर्डिंग

नवीन: तुम्हारे नाम पर किसी ने किडनी ट्रांसप्लांट के लिए 24 लाख रुपये में सौदा कर लिया है। उसका नाम साहिल है। उसने पार्टी से बातचीत की थी। पार्टी बोल रही है कि शिवम अग्रवाल 40 लाख रुपये में किडनी ट्रांसप्लांट कराते हैं, जिस पर वह आधे रेट में तैयार हो गया।
शिवम: लगता है साहिल, शिवम और डॉ. रोहित को जानता नहीं है। ऐसा करना उसके लिए ठीक नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed