फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Kanwariyas arrived carrying holy Ganga water from Bithoor Jalabhishek at Maa Kushmanda Devi temple

Kanpur: बिठूर से पवित्र गंगाजल लेकर पहुंचे कांवड़िए, मां कूष्मांडा देवी मंदिर में हुआ जलाभिषेक, गूंजे जयकारे

Tue, 18 Aug 2026 11:47 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Tue, 18 Aug 2026 11:47 AM IST
सार

Kanpur News: घाटमपुर में कांवड़ियों की टोली ने बिठूर से पवित्र गंगाजल लाकर मां कूष्मांडा देवी स्थित भगवान भोलेनाथ का विधि-विधान से जलाभिषेक किया। इस दौरान गूंजे हर-हर महादेव के जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया और श्रद्धालुओं ने क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।

विज्ञापन
Kanpur Kanwariyas arrived carrying holy Ganga water from Bithoor Jalabhishek at Maa Kushmanda Devi temple
घाटमपुर में गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर के घाटमपुर में सावन मास के तीसरे सोमवार के पावन अवसर पर क्षेत्र में शिव भक्ति की बयार बहती नजर आई। इस दौरान कांवड़ियों की एक उत्साही टोली ने बिठूर से पवित्र गंगाजल लाकर मां कूष्मांडा देवी मंदिर स्थित भगवान भोलेनाथ का श्रद्धापूर्वक जलाभिषेक किया।

विज्ञापन

आयोजन से जुड़े लक्ष्मीनारायण पांडेय उर्फ पुतु ने जानकारी देते हुए बताया कि कांवड़ियों ने सोमवार तड़के करीब दो बजे बिठूर घाट से पवित्र गंगाजल भरा और वहां से अपनी कांवड़ यात्रा प्रारंभ की। पदयात्रा करते हुए यह टोली मां कूष्मांडा देवी स्थित यज्ञशाला और मंदिर परिसर पहुंची।

विज्ञापन





जयकारों से गूंजा वातावरण:
मंदिर पहुंचने पर कांवड़ियों और अन्य श्रद्धालुओं ने विधिवत रूप से भगवान भोलेनाथ को गंगाजल अर्पित कर उनका जलाभिषेक किया। इस दौरान हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। उपस्थित श्रद्धालुओं ने भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और समस्त जनमानस के कल्याण की मंगल कामना की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed