{"_id":"6a187fcad573e4ef520ceaf9","slug":"kanpur-kanpur-farrukhabad-railway-line-to-close-for-two-years-starting-july-2026-05-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: जुलाई से दो साल के लिए बंद होगा कानपुर-फर्रुखाबाद रेलमार्ग, जानिए वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: जुलाई से दो साल के लिए बंद होगा कानपुर-फर्रुखाबाद रेलमार्ग, जानिए वजह
Sat, 30 May 2026 06:03 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Sat, 30 May 2026 06:03 PM IST
सार
Kanpur News: अनवरगंज-मंधना एलिवेटेड रेलवे ट्रैक निर्माण के लिए ब्लॉक लेना पड़ेगा। रेलवे बोर्ड को पत्र भेजा गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विस्तार
अनवरगंज-मंधना एलिवेटेड रेलवे ट्रैक का निर्माण कार्य अब गति पकड़ने लगा है। निर्माण कार्य के चलते सवा माह बाद जुलाई में कानपुर-फर्रुखाबाद रेलमार्ग को दो साल के लिए बंद किया जाएगा। रेलवे अधिकारियों ने ब्लॉक के लिए रेलवे बोर्ड को पत्र लिखा है। ब्लाॅक मिलने से पहले कार्यदायी संस्था ने पुराने ट्रैक व उसके आसपास सर्वे शुरू कर दिया है। स्वीकृत बजट 1100 करोड़ रुपये में से 50 प्रतिशत धनराशि भी केंद्रीय वित्त मंत्रालय से रेलवे को जारी हो गई है।
एलिवेटेड रेलवे ट्रैक बनाने का ठेका पिछले साल राजस्थान की कार्यदायी संस्था रवि इंफ्राबिल्ड प्रोजेक्ट्स लिमिटेड (आरआईपीएल) को मिला था। पिछले माह संस्था को कार्यादेश भी जारी कर दिया गया था। संस्था ने जमीन के सर्वे का काम शुरू कराया है। इसकी रिपोर्ट के आधार पर एलिवेटेड रेलवे ट्रैक बनाने के लिए डिजाइन तैयार होगी।

अफसरों का मानना है कि जून के अंत में ब्लाॅक का नोटिफिकेशन जारी हो जाएगा और उसके बाद जुलाई में काम शुरू कर दिया जाएगा। इसके बाद पुराने ट्रैक को उखाड़ कर कार्य शुरू कराया जाएगा।
नए स्टेशन के लिए मंगलवार को सीमांकन
एलिवेटेड रेलवे ट्रैक निर्माण में रावतपुर और कल्याणपुर स्टेशनों का अस्तित्व समाप्त हो जाएगा। इनकी जगह दलहन अनुसंधान के पास नया अटल बिहारी रेलवे स्टेशन बनना है। पूर्वाेत्तर रेलवे के अधिकारियों के मुताबिक, अगले सप्ताह मंगलवार को इसके लिए भूमि सीमांकन और चिह्नांकन का कार्य कराया जाएगा। इसके बाद करीब एक माह में इसका निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

सवा महीने में एलिवेटेड रेलवे ट्रैक और एक माह में अटल स्टेशन बनाने का कार्य गति पकड़ लेगा। मंगलवार को नए स्टेशन के लिए सीमांकन प्रक्रिया कराई जाएगी। - अभिषेक यादव, सीनियर सेक्शन इंजीनियर, पूर्वोत्तर रेलवे