फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Judicial custody of Salim Biryani and his associates extended by 10 days

Kanpur: सलीम बिरयानी व उसके साथियों की न्यायिक अभिरक्षा 10 दिन बढ़ी

Tue, 14 Jan 2025 11:27 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 14 Jan 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
Kanpur: Judicial custody of Salim Biryani and his associates extended by 10 days
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
चुन्नीगंज में नजूल की जमीन पर कब्जा करने के बाद 40 लाख की रंगदारी मांगने के मामले में जेल गए सलीम बिरयानी और उसके दो साथियों की रिमांड दस दिन बढ़ा दी गई है। इस मामले में पहले कोर्ट ने दो दिन न्यायिक अभिरक्षा दी थी। मंगलवार को फिर से पुलिस ने कोर्ट के सामने रिमांड प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया था।
विज्ञापन


बता दें, चकेरी के रामपुरम श्यामनगर निवासी अधिवक्ता धीरेंद्र कुमार सिंह ने मोहम्मद सलीम बिरयानी तथा उसके गिरोह के साथी अर्पित मिश्रा, अनिल कुमार, मो रईस, दीपक कुमार, दुर्योधन प्रसाद और अनिल साइलस व अन्य के खिलाफ कर्नलगंज थाने में रंगदारी, मारपीट समेत कई गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप लगाया था कि सलीम और उसके गिरोह ने फर्जी पारिवारिक ट्रस्ट बनाकर इंडियन चर्च ट्रस्टीज के नाम से मिलता-जुलता चर्च ऑफ इंडिया, ट्रस्ट एसोसिएशन बनाकर करीब 500 करोड़ की संपत्ति पर कब्जा कर लिया। पिछले साल 9 दिसंबर की शाम मोहम्मद रईस तथा सलीम बिरयानी ने साथियों के साथ अधिवक्ता पर हमला कर 40 लाख रुपये मांगे। एसीपी कर्नलगंज तेज बहादुर सिंह ने बताया कि नजूल की जमीन पर कब्जा करने का मामला अलग है और मारपीट व रंगदारी से जुड़ा यह मामला अलग। दोनों मामलों की विवेचना चल रही है। जल्द ही अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed