फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Jewellery worth more than 10 crores found in bank lockers of Mirza International Group

Kanpur: मिर्जा इंटरनेशनल समूह के बैंक लॉकरों में निकले 10 करोड़ से ज्यादा के गहने, आयकर विभाग ने मारा है छापा

Mon, 15 Sep 2025 03:40 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 15 Sep 2025 03:40 AM IST
सार

विभाग के अफसरों को कुछ बैंक लॉकरों में 10 करोड़ से ज्यादा के गहने मिले हैं। 40 लाख की नकदी पहले ही मिल चुकी है।

विज्ञापन
Kanpur: Jewellery worth more than 10 crores found in bank lockers of Mirza International Group
demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मिर्जा इंटरनेशनल समूह के प्रतिष्ठानों पर आयकर विभाग का छापा रविवार को लगातार चौथे दिन भी जारी रहा। विभाग के अफसरों को कुछ बैंक लॉकरों में 10 करोड़ से ज्यादा के गहने मिले हैं। 40 लाख की नकदी पहले ही मिल चुकी है। कुल करीब 11 करोड़ के गहने और नकदी अब तक मिल चुकी है। जांच में बोगस खरीद-बिक्री के भी प्रमाण मिले हैं। कितनी खरीद-बिक्री की गई, इसका आकलन किया जा रहा है।

विज्ञापन


इसके अलावा कानपुर, उन्नाव की इकाइयों से होने वाली कमाई यूके की इकाई में बिना टैक्स चुकाए लगाने के प्रमाण मिले हैं। नकदी में ज्यादा काम करने वाली मार्शल स्पोर्ट्स इंटरनेशनल पर भी कार्रवाई की गई है। मिर्जा इंटरनेशनल समूह की कंपनी और इसके बीच लेनदेन के भी प्रमाण मिले हैं। इसके अलावा देश के अलग-अलग हिस्सों और विदेश में संपत्तियों के दस्तावेज भी मिले हैं। इन संपत्तियों की खरीद में लगाई गई रकम की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


गुरुवार को आयकर विभाग की 150 से ज्यादा अलग-अलग अफसरों की टीमों ने देश के प्रमुख चमड़ा निर्यातक मिर्जा इंटरनेशनल समूह के कानपुर, उन्नाव, दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद समेत दिल्ली, हरियाणा, उत्तराखंड और कोलकाता में 45 से ज्यादा अलग-अलग प्रतिष्ठानों पर एक साथ छापा मारा था। बाद में यह संख्या 52 प्रतिष्ठानों तक पहुंच गई थी। उन्नाव स्थित पांच टेनरियों और फैक्टरियों के अलावा कानपुर में 25 से ज्यादा स्थानों पर कार्रवाई की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कानपुर के सिविल लाइंस, पार्वती बांग्ला रोड, ग्वालटोली, जाजमऊ, मालरोड स्थित प्रतिष्ठानों के अलावा उन्नाव स्थित पांच टेनरी, सहायक इकाई यूरो फुटवियर फैक्टरी में जांच की जा रही है। सूत्रों ने बताया कि अब करीब 20 स्थानों पर ही जांच चल रही है। 32 स्थानों से टीमें वापस आ चुकी हैं। कानपुर, दिल्ली समेत अलग-अलग प्रतिष्ठानों से करीब 40 लाख की नकदी मिली है।

दुबई-यूके में संपत्तियों के दस्तावेज मिले
सूत्रों ने बताया कि 15 के करीब बैंक लॉकर मिले हैं जिसमें से पांच-छह खोले गए हैं। नौ लॉकरों को और खोला जाना है। इसमें 10 करोड़ से ज्यादा के गहने मिले हैं। इस दौरान ही संपत्तियों के दस्तावेज मिले हैं। इसमें दुबई, यूके में भी संपत्तियों के दस्तावेज हैं। कानपुर, उन्नाव, नोएडा, दिल्ली, मुंबई आदि शहरों में भी संपत्तियों के दस्तावेज मिले हैं। इनकी अलग से जांच कराई जागी। इनकी खरीद में आय के स्रोतों की जानकारी जुटाई जा रही है। आय के स्रोत सही न मिलने पर इन संपत्तियों को बेनामी प्रकोष्ठ भेजा जाएगा।

यूके की कंपनी में जमकर किया जा रहा निवेश
बताया गया कि समूह का बड़ा निवेश यूके में मिला है। कानपुर, उन्नाव की इकाइयों से होने वाली आय वहां पर लगाई जा रही थी। इसके दस्तावेज आयकर अफसरों को अब तक की जांच में मिले हैं। यूके में जो निवेश किया जा रहा है इस पर कोई भी कर नहीं दिया गया। इसमें बड़े पैमाने पर कर चोरी पकड़ी गई है। कई ऐसे लोग जांच में सामने आए हैं जिनके जरिये नंबर दो की रकम को नंबर एक में बदला जा रहा था। इसके बदले में व्यक्ति को मुनाफा दिया जा रहा था। मार्शल स्पोर्ट्स में भी छापा मारा गया। इसके जरिये समूह की कंपनियां बड़े पैमाने पर नकदी में काम करती थीं।


उत्पादन ज्यादा और बिक्री कम दिखा रहे
सूत्रों ने बताया कि कंपनी का टर्नओवर 600-700 करोड़ है। अलग-अलग टेनरियां और फैक्टरियां पूरी क्षमता से चल रही हैं। हालांकि उत्पादन के मुकाबले बिक्री कम करके दिखाई जा रही है। कच्चे माल और तैयार माल में भी अंतर मिला है। इसके अलावा अलग-अलग तैयार उत्पादों से बनने वाले दूसरे बाय प्रोडक्टों की सेल ही नहीं दिखाई जा रही थी। ये खेल लंबे समय से चल रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed