{"_id":"687e7147afd0f735e70fbe4b","slug":"kanpur-jallad-singh-won-wrestling-worth-rs-1-11-lakhs-by-defeating-shankar-with-a-dhobi-pachhad-move-2025-07-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: जल्लाद सिंह ने शंकर पर धोबी पछाड़ दांव मार जीती 1.11 लाख की कुश्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: जल्लाद सिंह ने शंकर पर धोबी पछाड़ दांव मार जीती 1.11 लाख की कुश्ती
Mon, 21 Jul 2025 10:31 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 21 Jul 2025 10:31 PM IST
सार
जागेश्वर धाम अखाड़े में सावन के दूसरे सोमवार को महादंगल का आयोजन हुआ। अखड़े में करीब 150 महिला-पुरुष पहलवानों ने दांव दिखाए।
विज्ञापन
कुश्ती का आयोजन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नवाबगंज स्थित जागेश्वर धाम के सोमवार को अखाड़े में पहलवानों ने एक-से बढ़कर एक दांव दिखाए। 1.11 लाख की कुश्ती में पंजाब के जल्लाद सिंह ने नेपाल के शंकर थापा को धोबी पछाड़ दांव मारकर चित कर दिया। वहीं पंश्चिम बंगाल के नकाबपोश का मुकाबला जम्मू कश्मीर के मौसम अली से हुआ जिसमें नकाबपोश हार गए।
महादंगल का पहला मुकाबला रायबरेली की रचना और गोंडा की रोशनी के बीच हुआ। यह कुश्ती बराबरी पर छूटी। बाद में अयोध्या के बाबा गौरी शंकर और राजस्थान के पवन उर्फ रावण में 21 हजार रुपये की कुश्ती हुई जिसमें गौरी शंकर ने जीत दर्ज की। वहीं मौसम अली ने दूसरे मुकाबले में मुजफ्फरनगर के टाइगर पहलवान को हराकर 51 हजार का इनाम जीता। 65 हजार की कुश्ती में अयोध्या के गौरी शंकर को राजस्थान के भूकंप पहलवान ने कड़े संघर्ष में हराया। गोरखपुर के बजरंगी पहलवान ने सतना के राजू पहलवान को चित किया।

करीब 307 साल पुराने जागेश्वर मंदिर में सावन के दूसरे सोमवार पर आयोजित महादंगल का शुभारंभ कल्याणपुर विधायक नीलिमा कटियार ने किया। इस बार कुश्ती में यूपी के अलावा पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, नेपाल, बिहार समेत कई राज्यों से पहलवान आए थे। इन्हें देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शकों की भीड़ रही। यहां दंगल संयोजक जितंद्र पांडे जीतू, जीएस मिश्र, प्राण श्रीवास्तव, मनु तिवारी, शिवम पांडे, सूरज पांडे, रामचंद्र आदि रहे।
कुश्ती से पहले शास्त्री पहलवान ने किया योग
हरिद्वार के शास्त्री पहलवान ने कुश्ती लड़ने से पहले अखाड़े में पांच मिनट तक योग किया। इनका मुकाबला पंजाब के जग्गा पहलवान से हुआ। यह कुश्ती जबरदस्त रही। दोनों पहलवान कुश्ती लड़ते हुए अखाड़े के बाहर तक पहुंच गए। अंत में शास्त्री ने जग्गा को हराकर 51 हजार रुपये की कुश्ती जीती। शास्त्री पहलवान ने जग्गा को अंतिम दांव में चित कर दिया।

अनीता से पटखनी खाकर नहीं उठा पाए शौर्य
अखड़े में महिला पहलवानों ने भी दमखम दिखाया। अखाड़े में महिला-पुरुषों के बीच भी कुश्ती हुई। इसमें हरियाणा की अनीता ने कानपुर के शौर्य पटक दिया। शौर्य ऐसे गिरे कि फिर उठ नहीं सके। इस पर रेफरी ने अनीता को विजेता घोषित किया और इनाम में उन्हें 11 हजार रुपये मिले।
अखड़े में महिला पहलवानों ने भी दमखम दिखाया। अखाड़े में महिला-पुरुषों के बीच भी कुश्ती हुई। इसमें हरियाणा की अनीता ने कानपुर के शौर्य पटक दिया। शौर्य ऐसे गिरे कि फिर उठ नहीं सके। इस पर रेफरी ने अनीता को विजेता घोषित किया और इनाम में उन्हें 11 हजार रुपये मिले।
कुश्ती का आयोजन
- फोटो : अमर उजाला
एक लीटर तेल लगाकर उतरे मैदान में
मुजफ्फरनगर के टाइगर पहलवान शरीर पर एक लीटर तेल लगाकर अखाड़े में उतरे। उनकी कुश्ती जम्मू के मासूम अली से हुई। इस दौरान दोनों पहलवानों में मारपीट भी हो गई। आयोजकों के बीच-बचाव के बाद फिर कुश्ती शुरू हुई।
मुजफ्फरनगर के टाइगर पहलवान शरीर पर एक लीटर तेल लगाकर अखाड़े में उतरे। उनकी कुश्ती जम्मू के मासूम अली से हुई। इस दौरान दोनों पहलवानों में मारपीट भी हो गई। आयोजकों के बीच-बचाव के बाद फिर कुश्ती शुरू हुई।
कुश्ती का आयोजन
- फोटो : अमर उजाला
इस तरह का करते हैं नाश्ता-भोजन
कुश्ती लड़ने पहुंचे जल्लाद सिंह, कानपुर के बालचंद पहलवान, कुरुक्षेत्र हरियाणा की अनीता चौधरी, रावण पहलवान व नकाबपोश ने बताया कि खुद को चुस्त-दुरुस्त रखने के लिए वह पौष्टिक आहार लेते हैं। सुबह नाश्ते में भीगे अंकुरित चने, मूंग की दाल, कच्ची भीगी मूंमफली, बादाम, काजू और दो लीटर दूध लेते हैं। फिर 11 बजे केले, सेब व अन्य फल और दोपहर के भोजन में घर का बना शुद्ध देसी घी, दाल, हरी सब्जी व रोटी लेते हैं। शाम को नाश्ते में दूध और सात बजे तक हल्का भोजन करते हैं।
ये होते हैं दांव-पेच
कलाजंग दांव, निकल दांव, टंगी, सांडीतोड़ दांव, बगलडूब दांव, धोबी पछाड़, कांखी दांव, जांघिया दांव।