फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur IT Raid Investigation continues on Mirza International Group  statement of more than 15 people recorded

Kanpur Raid: मिर्जा इंटरनेशनल समूह के प्रतिष्ठानों पर दूसरे दिन भी जांच जारी, 15 से ज्यादा लोगों के बयान दर्ज

Fri, 12 Sep 2025 09:47 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 12 Sep 2025 09:47 PM IST
सार

Kanpur News: जांच में अधिकारी ये देख रहे हैं कि किन-किन देशों को उत्पादों का निर्यात किया जाता था। हर देश के लिए उत्पादों के रेट भी अलग-अलग होते हैं। इसके अलावा केमिकल सप्लाई के रेट भी देखे जा रहे हैं। इससे ही मुनाफा और आयकर के आधार का आकलन किया जा सकेगा।

विज्ञापन
Kanpur IT Raid Investigation continues on Mirza International Group  statement of more than 15 people recorded
मिर्जा इंटरनेशनल समूह के प्रतिष्ठानों पर दूसरे दिन जांच जारी - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में मिर्जा इंटरनेशनल समूह के प्रतिष्ठानों पर आयकर विभाग का छापा शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन भी जारी रहा। अफसरों को कुछ प्रतिष्ठानों में सोने-हीरे के गहने और नकदी मिली है। हालांकि कीमत का अब तक खुलासा नहीं किया गया है। अफसरों की टीमें लगातार दस्तावेजों की जांच-पड़ताल कर रही हैं। कंपनी से जुड़े निदेशकों, प्रबंधन, एकाउंट से जुड़े 15 से ज्यादा लोगों से पूछताछ की है और इनके बयान भी दर्ज कराए गए हैं। निर्यात ऑर्डरों, भुगतान आदि की जांच की जा रही है।

विज्ञापन

कर चोरी की आशंका में गुरुवार को आयकर विभाग की 150 से ज्यादा अलग-अलग अफसरों की टीमों ने देश के प्रमुख चमड़ा निर्यातक मिर्जा इंटरनेशनल समूह के कानपुर, उन्नाव, दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद समेत दिल्ली, उत्तराखंड और कोलकाता में 45 से ज्यादा अलग-अलग प्रतिष्ठानों पर एक साथ छापा मारा था। उन्नाव स्थित पांच टेनरियों और फैक्टरियों के अलावा कानपुर में 25 से ज्यादा स्थानों पर कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन

कर प्रक्रिया व भुगतान प्रक्रिया को खंगाला जा रहा
कानपुर के सिविल लाइंस, पार्वती बांग्ला रोड, ग्वालटोली, जाजमऊ, मालरोड स्थित प्रतिष्ठानों के अलावा उन्नाव स्थित पांच टेनरी, सहायक इकाई यूरो फुटवियर फैक्टरी पर जांच की जा रही है। जांच में पता चला है कि समूह को मिलने वाले ऑर्डरों के उत्पादों को बांग्लादेश में तैयार करके बिक्री की जा रही थी। इसमें कर प्रक्रिया, भुगतान प्रक्रिया को खंगाला जा रहा है। समूह की खाता बुक, निर्यात आर्डरों का मिलान किया जा रहा है।

आवासों में सोने, हीरे के गहने मिले
सूत्रों ने बताया कि कानपुर, नोएडा, दिल्ली स्थित आवासों में सोने, हीरे के गहने मिले हैं। इनका मूल्यांकन कराया जा रहा है, लेकिन ये गहने कितनी कीमत के हैं, इसका खुलासा नहीं किया गया है। कुछ नकदी भी मिली है। टीमों ने उन्नाव स्थित टेनरी के अलावा उत्तराखंड स्थित फैक्टरी में तैयार, कच्चा माल, आईटीसी और कच्चा माल खरीद से जुड़े दस्तावेजों को खंगाला है।

विज्ञापन

किन-किन देशों में निर्यात, रेटों को देख रहे अफसर
मिर्जा इंटरनेशनल समूह देश के सबसे बड़े निर्यातकाें में शामिल है। मिर्जा इंटरनेशनल के रेडटेप ब्रांड के जूते पूरी दुनिया में मशहूर हैं। जांच में अधिकारी ये देख रहे हैं कि किन-किन देशों को उत्पादों का निर्यात किया जाता था। हर देश के लिए उत्पादों के रेट भी अलग-अलग होते हैं। इसके अलावा केमिकल सप्लाई के रेट भी देखे जा रहे हैं। इससे ही मुनाफा और आयकर के आधार का आकलन किया जा सकेगा। मिर्जा इंटरनेशनल समूह में अब चारों भाइयों में आपसी बंटवारा हो चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed