Kanpur: एचबीटीयू परिसर में इंटर की छात्रा ने दी जान, सुबह कमरे में लटका मिला शव; पिता बोले- परीक्षा का था दबाव
Kanpur News: एचबीटीयू परिसर में रहने वाली इंटर की छात्रा ने परीक्षा के तनाव में शनिवार रात फंदा लगाकर जान दे दी। पिता ने सुबह बेटी का शव फंदे पर लटका पाया। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर के नवाबगंज थाना क्षेत्र में एचबीटीयू कैंपस में रहने वाली इंटर की छात्रा ने शनिवार देर रात फंदा लगाकर जान दे दी। रविवार सुबह पिता ने बेटी का शव फंदे पर लटका देखा, तो चीखपुकार मच गई। जिला इटावा के बकेवर निवासी सुनील कुमार एचबीटीयू में मैकेनिक पद पर कार्यरत हैं। परिवार में पत्नी नेमा, बेटी, प्रकृति सिंह (17) व छोटा बेटा अविरल है। पिता ने बताया कि प्रकृति मंधना के भवानीपुर स्थित एनएलके एकेडमी में सीबीएसई से इंटर कर रही थी।
पिता ने बताया कि बेटी की इन दोनों परीक्षा चल रही है। पहली परीक्षा 18 फरवरी को एजुकेशन की हुई थी। बेटी ने बताया था कि परीक्षा अच्छी हुई। अगली परीक्षा एकाउंटेंसी की 24 फरवरी को थी, इसको लेकर वो थोड़ा सा घबरा रही थी, लेकिन उन्होंने उसे समझाया भी था। बताया कि शनिवार रात बेटी अपने कमरे में रात एक बजे तक पढ़ते दिखी थी। रविवार सुबह सात बजे वह जब दूध लाने के लिए उठे।
शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
बाहर जाने के लिए बेटी के कमरे का दरवाजा खटखटाया, तो कोई प्रतिक्रिया नहीं आई। इसके बाद धक्का देकर दरवाजा खोला, तो बेटी का शव स्टॉल के सारे पंखे के सहारे लटका हुआ था। पिता ने बताया कि वह हमेशा बेटी को समझाते थे कि कभी परीक्षा को लेकर तनाव मत लेना और न ही किसी प्रकार के दवाब में आना। नवाबगंज थाना प्रभारी केशव कुमार तिवारी ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि छात्रा ने परीक्षा के दबाव के कारण ही खुदकुशी की है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।