{"_id":"60340c5ec4285671ca332af0","slug":"kanpur-innocent-killed-by-dumper-engaged-in-sand-mining","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: बालू खनन में लगे डंपर से कुचलकर मासूम की मौत, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: बालू खनन में लगे डंपर से कुचलकर मासूम की मौत, हंगामा
Tue, 23 Feb 2021 01:26 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Tue, 23 Feb 2021 01:26 AM IST
विज्ञापन
यूपी पुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर के कोहना में बालू खनन में लगे डंपर ने सोमवार दोपहर चार साल की मासूम बच्ची को कुचल दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इससे नाराज ग्रामीणों ने हंगामा किया और करीब डेढ़ घंटे तक शव नहीं उठने दिया। वहीं डंपर में बैठे दो लोगों को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है।
राकेश अपनी पत्नी चंद्रकली और चार साल की बेटी शिवांगी के साथ गंगाराम पुरवा, शंकरपुरसराय में रहकर मजदूरी करता है। राकेश ने बताया कि सोमवार दोपहर को बेटी शिवांगी सड़क पार कर नमकीन लेने जा रही थी। तभी नत्थापुरवा की ओर से आए बालू लदे डंपर ने बच्ची को रौंद दिया। ग्रामीणों को आता देख चालक डंपर लेेकर फरार हो गया।
ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस और प्रशासन की मिलीभगत से नत्थपुरवा के पास गंगा में बालू का खनन किया जा रहा है। 24 घंटे डंपर और ट्रकों का आवागमन रहता है। खनन बंद कराने और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर अड़े ग्रामीणों को सीओ कर्नलगंज त्रिपुरारी पांडेय ने आश्वासन देकर शांत कराया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा सका।

पहले भी हो चुके हादसे
29 जनवरी 2021 को बिधनू के कुलहौली गांव में माया पाल को खनन में लगे डंपर ने कुचल दिया था। मौत से नाराज ग्रामीणों ने दो डंपर और कुरिया चौकी में आग लगा दी थी।
- मार्च 2020 में बालू खनन में लगे ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से भगवंतपुर गांव निवासी किसान राहुल के पांच वर्षीय बेटे आर्यन की मौत।
- 24 जून 2020 को खनन में लगे डंपर की चपेट में आने से बिधनू के रमईपुर निवासी मोहम्मद ताज की मौत।
- 04 अक्तूबर 2020 को खनन में लगे डंपर की चपेट में आने से पहाड़पुर निवासी साइकिल सवार छेदालाल की मौत।