{"_id":"60b0ad21b91b7e20c4077591","slug":"kanpur-industries-will-also-take-a-sigh-of-relief-get-oxygen-possibility-of-relaxation-in-corona-curfew-from-june-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: उद्योग भी लेंगे राहत की सांस, मिलेगी ऑक्सीजन, एक जून से कोरोना कर्फ्यू में छूट मिलने की संभावना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: उद्योग भी लेंगे राहत की सांस, मिलेगी ऑक्सीजन, एक जून से कोरोना कर्फ्यू में छूट मिलने की संभावना
Fri, 28 May 2021 02:13 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 28 May 2021 02:13 PM IST
सार
शासन ने गुरुवार को उद्योगों के लिए ऑक्सीजन आपूर्ति पर लगी रोक हटा ली। इससे कोरोना संक्रमित मरीजों की तरह अब शहर के उद्योग भी राहत की सांस लेंगे।
विज्ञापन
ऑक्सीजन सिलिंडर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कानपुर में कोरोना कर्फ्यू में एक जून से छूट मिली तो आवश्यक समेत अन्य सभी सामान्य उद्योगों को 50 फीसदी कर्मचारियों के साथ चलाने की अनुमति मिल सकती है। हालांकि, शासन ने गुरुवार को उद्योगों के लिए ऑक्सीजन आपूर्ति पर लगी रोक हटा ली। इससे कोरोना संक्रमित मरीजों की तरह अब शहर के उद्योग भी राहत की सांस लेंगे।
कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या कम होने से शहर में अब ऑक्सीजन की किल्लत खत्म हो गई है। किल्लत खत्म करने में पश्चिम बंगाल से आई ऑक्सीजन एक्सप्रेस का बड़ा योगदान है। उपलब्धता पहले की तरह होने की वजह से शासन ने उद्योगों को ऑक्सीजन आपूर्ति की अनुमति दे दी है।
हालांकि शर्त भी रखी है कि कुछ दिनों तक ऑक्सीजन आपूर्ति करने वाली फर्में अपने कुल उत्पादन का 30 फीसदी स्टॉक ही उद्योगों को देंगी। बाकी 70 फीसदी ऑक्सीजन का स्टॉक अगले 72 घंटे तक रखा जाएगा, ताकि मेडिकल इमरजेंसी आने पर उसका इस्तेमाल किया जा सके।
विज्ञापन
उम्मीद जताई जा रही है कि धीरे-धीरे उद्योगों के लिए ऑक्सीजन की आपूर्ति बढ़ाई जाएगी और अगले 15 से 20 दिनों में 70 से 75 फीसदी ऑक्सीजन उद्योगों को मिलने लगेगी। हालांकि, अभी 31 मई तक कोरोना कर्फ्यू लागू होने से सिर्फ कोरोना की रोकथाम में सहायक उद्योग और खानपान का सामान बनाने वाली इकाइयां ही चल रही हैं।