{"_id":"68c9a4907ad3ea83700774ae","slug":"kanpur-industrial-minister-nandi-furious-over-pending-investigations-and-slow-pace-of-development-works-2025-09-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: लंबित जांचें और विकास कार्यों की धीमी गति पर भड़के औद्योगिक मंत्री नंदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: लंबित जांचें और विकास कार्यों की धीमी गति पर भड़के औद्योगिक मंत्री नंदी
Tue, 16 Sep 2025 11:26 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 16 Sep 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
औद्योगिक मंत्री नंद गोपाल नंदी
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीसीडा) के कार्यों की औद्योगिक मंत्री नंद गोपाल नंदी ने मंगलवार को लखनपुर स्थित मुख्यालय में बैठक कर समीक्षा की। प्रयागराज, गाजियाबाद और ट्रांसगंगा सिटी के विकास कार्याें की गति काफी धीमी और 45 से अधिक जांचे पांच साल से अधिक समय से लंबित मिलीं। इस पर मंत्री ने नाराजगी जताते हुए अधिकारियों से सवाल किए गए तो कोई संतोषजनक उत्तर नहीं दे पाए। मंत्री ने सभी औद्योगिक क्षेत्रों में प्रवेश द्वार और कंट्रोल एंड कमांड सेंटर स्थापित करने के निर्देश दिए।
समीक्षा बैठक के दौरान औद्योगिक मंत्री को प्रोजेक्टर के माध्यम से औद्योगिक क्षेत्रों के कार्य दिखाए गए। इस पर उन्होंने महिलाओं की सुरक्षा, कैंटीन, कैमरे लगाने और बिजली के कार्यों की सराहना की। उन्होंने सभी आरएम से विकास कार्यों को जानकारी ली। प्रयागराज, गाजियाबाद और ट्रांसगंगा सिटी में बाउंड्रीवाल के कार्यों की गति खराब मिली। प्रतापगढ़ स्थित एटीएल की जमीन पर सड़क के निर्माण कार्य की धीमी गति पर नाराजगी जताई। अधिकारियों से सवाल किए गए तो उन्होंने ठेकेदार के भाग जाने की बात तो कुछ ने अन्य कारण बताए। इसके बाद पांच औद्योगिक क्षेत्रों में विद्युत सब स्टेशन न बनने को लेकर सवाल किया तो ट्रांसगंगा सिटी में जमीन चिह्नित न होने और बारिश होने का बहाना बताया। बैठक में सीईओ मयूर माहेश्वरी, एसीईओ चर्चित गौड़, एसीईओ अनीता यादव, महाप्रबंधक अभियंत्रण पीके कौशिक, प्रधान महाप्रबंधक राजीव त्यागी समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

मंत्री ने यूपीसीडा मुख्यालय में की कार्यों की समीक्षा
- फोटो : अमर उजाला
लंबित चल रहीं 45 से अधिक जांचें निस्तारित न होने के सवाल पर अधिकारियों ने जांच अधिकारियों के तबादले और रिटायर होने का हवाला दिया। इस पर मंत्री ने जांचों में जल्द अधिकारी नामित कर निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने समाधान दिवस पर आई शिकायतों की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए भी कहा। नेट की स्पीड धीमी होने पर उन्होंने पोर्टल की खामियों को दूर करने के निर्देश दिए।
समीक्षा बैठक
- फोटो : अमर उजाला
1472 एकड़ में फार्मा पार्क का हो रहा विकास
समीक्षा बैठक में सीईओ यूपीसीडा मयूर माहेश्वरी ने जानकारी दी कि ललितपुर में 1472 एकड़ भूमि पर फार्मा पार्क विकसित किया जा रहा है। प्रथम चरण में 352 एकड़ क्षेत्र में कार्य हो रहे हैं। मंत्री ने निर्देश दिया कि देश-विदेश की प्रमुख फार्मा कंपनियों से संपर्क कर उन्हें फार्मा पार्क में निवेश के लिए आमंत्रित करने को कहा। सीईओ ने बताया कि यूपीसीडा प्रदेश का पहला विभाग है जिसने शिकायतों के त्वरित निवारण के लिए क्यूआर कोड प्रणाली लागू की है। अलग-अलग प्रकार की शिकायतों के लिए अलग क्यूआर कोड बनाए गए हैं और अधिक पारदर्शिता के लिए अधिकारियों के मोबाइल नंबर भी सार्वजनिक किए गए हैं।

ट्रांसगंगा सिटी पुल के निर्माण पर नहीं दे पाए जवाब
मंत्री नंद गोपाल से ट्रांसगंगा सिटी से शहर को जोड़ने वाले पुल के निर्माण को लेकर जब सवाल किया गया तो वह कोई जवाब नहीं दे पाए। इसके बाद उनसे हर वर्ष ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में होने एमओयू के बारे में पूछा गया तो वर्ष 2021-22 में स्थापित की गईं फैक्टि्रयों को गिनाने लगे। इसके बाद उन्होंने बैठक के बाद बात करने की बात कही।