फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Income Tax survey at Society Motors TDS wing raids four showrooms large volume of documents seized

कानपुर: सोसाइटी मोटर्स पर आयकर का सर्वे, चार शोरूमों पर टीडीएस विंग की छापेमारी, बड़े पैमाने पर दस्तावेज जब्त

Tue, 25 Aug 2026 09:06 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Tue, 25 Aug 2026 09:06 AM IST
सार

Kanpur News: वित्तीय गड़बड़ियों और कर चोरी की आशंका के चलते आयकर विभाग की टीडीएस विंग ने कार-बाइक विक्रेता कंपनी सोसाइटी मोटर्स के चार प्रतिष्ठानों पर एक साथ सर्वे किया। दोपहर से शुरू हुई यह कार्रवाई देर रात तक चली, जिसमें 20 से अधिक अफसरों की चार टीमों ने टीडीएस रिटर्न, भुगतान रजिस्टर और डिजिटल दस्तावेजों की गहन पड़ताल की।

विज्ञापन
Kanpur Income Tax survey at Society Motors TDS wing raids four showrooms large volume of documents seized
सोसाइटी मोटर्स - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में वित्तीय गड़बड़ियों और कर चोरी की आशंका के चलते सोमवार को आयकर विभाग की टीडीएस विंग के अफसरों ने कार-बाइक विक्रेता कंपनी सोसाइटी मोटर्स के चार प्रतिष्ठानों पर एक साथ सर्वे किया। दोपहर से शुरू हुई यह कार्रवाई देर रात तक चलती रही। अफसरों को जांच में बड़े पैमाने पर टीडीएस कटौती में गड़बड़ी के दस्तावेज मिले हैं।

विज्ञापन

फॉरेसिंक टीम को भी मौके पर बुलाया गया है। बड़े पैमाने पर दस्तावेज जब्त किए गए हैं। 20 से अधिक अफसरों की चार अलग-अलग टीमों ने दोपहर दो बजे के करीब सभी शोरूमों में जांच-पड़ताल शुरू की। अफसरों ने शोरूमों में काम करने वाले कर्मचारियों के वेतन, सेवा प्रदाताओं को किए गए भुगतान पर काटे गए टीडीएस संबंधी दस्तावेजों की जांच की।

विज्ञापन

दस्तावेजों की जांच-पड़ताल की
इसके अलावा लेखा पुस्तिकाएं, भुगतान रजिस्टर, बिल-वाउचर, बैंक खातों से संबंधित रिकॉर्ड, टीडीएस रिटर्न और चालान सहित अन्य दस्तावेजों की जांच-पड़ताल की गई। जांच में ये भी देखा गया कि अलग-अलग मदों में किए गए भुगतान पर निर्धारित दर से टीडीएस काटकर समय से सरकार के खाते में जमा किया गया है या नहीं। डिजिटल रिकॉर्ड और इलेक्ट्रॉनिक दस्तावेजों की भी पड़ताल की गई।

जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होने की उम्मीद
सूत्रों ने बताया कि कंपनी के पास देसी-विदेशी कई कंपनियों की डीलरशिप है। छह साल के दस्तावेजों को जांचा जा रहा है। सूत्रों ने बताया कि सर्वे के दौरान टीडीएस कटौती में कमी, गलत कटौती, देरी से जमा करने या रिटर्न में विसंगति मिलती हैं तो नियमानुसार कर, ब्याज और जुर्माने की कार्रवाई की जाएगी। जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed