फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: IIT's device will tell if the crop is diseased or not, will give report in one minute

Kanpur: आईआईटी का उपकरण बताएगा फसल बीमार है या नहीं, एक मिनट में देगा रिपोर्ट

Mon, 18 Aug 2025 12:43 PM IST
शिखा पांडेय शैली भल्ला, अमर उजाला, कानपुर
शैली भल्ला, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 18 Aug 2025 12:43 PM IST
सार

Kanpur News: आईआईटी कानपुर के इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग ने एआई युक्त एग्रीग्नेन एनालाइजर तैयार किया। 

विज्ञापन
Kanpur: IIT's device will tell if the crop is diseased or not, will give report in one minute
डॉ. तुषार संधान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आईआईटी ने ऐसा उपकरण विकसित किया है जो फसल पकने के बाद खाद्यान्न की गुणवत्ता बस एक मिनट में बता देगा। यह खाद्यान्न भंडारित किया जा सकता या नहीं इसकी भी जानकारी देगा। खाद्यान्न में बीमारी पकड़ आने के बाद किसान उस बीज को दोबारा नहीं बोएंगे तो भविष्य में उनको नुकसान भी नहीं होगा, उपज भी बढ़ेगी। साथ ही खाद्यान्न में रेत या कंकड़ होने की भी जानकारी देगा।
विज्ञापन


अक्सर किसान किसी भी खाद्यान्न को हाथों में लेकर कान के पास बजाकर उसी आवाज सुनते हैं और खाद्यान्न की गुणवत्ता बता देते हैं। इसी तरह आईआईटी के इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग में सहायक प्रोफेसर डॉ. तुषार संधान ने अपनी टीम के साथ एआई युक्त एग्रीग्नेन एनालाइजर विकसित किया है जो खाद्यान्न की आवाज सुनकर एक मिनट में गुणवत्ता बता देगा। यह उपकरण खाद्यान्न थोक विक्रेताओं के लिए भी उपयोगी होगा जो अनाज की गुणवत्ता की निगरानी कर सकेंगे। इससे उन्हें यह निर्धारित करने में मदद मिलेगी कि अनाज भंडारण के लिए उपयुक्त है या तत्काल उपभोग के लिए बाजार में बेचा जाना है।
विज्ञापन


उपकरण में जीपीसएस ट्रैकिंग सुविधा भी है जो किसानों और खरीदारों को यह सुनिश्चित करने में मदद करती है कि उन्हें कभी भी कहीं भी सर्वोत्तम गुणवत्ता वाला खाद्यान्न मिल सके। प्रो. तुषार ने कहा कि जब खाद्यान्न में कीड़ा लगा होता है तो उपकरण में उसे डालने पर अलग तरह से आवाज आती है। अगर खाद्यान्न में बीमारी है और उसका इस्तेमाल बीज के रूप में होगा तो आने वाली फसल भी खराब हो जाएगी। इस एनालाइजर की मदद से अच्छे बीजों से रोपाई की जा सकेगी। इसके अलावा कई बार एक बोरी में अच्छी और खराब गुणवत्ता वाले खाद्यान्न की मिलावट की जाती है, इस एनालाइजर से इसका भी पता लगाया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

Kanpur: IIT's device will tell if the crop is diseased or not, will give report in one minute
आईआईटी कानपुर - फोटो : अमर उजाला
ऐसे काम करता है उपकरण
प्रो. तुषार ने बताया कि डिवाइस में खाद्यान्न के सैंपल अंदर लगी ब्रास की प्लेट पर गिरते हैं। गिरने की आवाज से समझ आएगा खाद्यान्न बीमारी से रहित या युक्त है। इसके बाद खाद्यान्न भीतर बने चैंबर में एकत्र होते हैं। चैंबर में दो तरह के कैमरे और एलईडी पैनल लगे हैं जिससे खाद्यान्न के आकार और वजन की जानकारी पता चलती है। एआई के संपर्क में आने से सारी डिटेल रिपोर्ट मिल जाती है। प्रो. तुषार ने कहा कि यह कॉम्पैक्ट और पोर्टेबल है। इस उपकरण की मदद से किसान और खरीदार यह विश्लेषण कर सकेंगे कि खाद्यान्न स्वस्थ हैं या नहीं। यह पौधों की बीमारियों को रोकने में मदद करेगा और पौधों में होने वाली किसी भी नई बीमारी का पता लगाने में भी मदद करेगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed