फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Husband returning with Karwa was crushed by tractor trolley two passersby injured after it overturned

Kanpur: करवा लेकर लौट रहे पति को ट्रैक्टर-ट्रॉली ने रौंदा…मौत, अनियंत्रित होकर पलटने से दो राहगीर घायल

Sat, 11 Oct 2025 11:01 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 11 Oct 2025 11:01 AM IST
सार

Kanpur News: शुक्लागंज में करवाचौथ के दिन करवा लेकर घर लौट रहे पोनी गांव निवासी युवक की तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से मौत हो गई। हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने मुआवजे की मांग को लेकर एक घंटे हंगामा किया, जिसके बाद एसडीएम के आश्वासन पर वे शांत हुए।

विज्ञापन
Kanpur Husband returning with Karwa was crushed by tractor trolley two passersby injured after it overturned
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : amar ujala

विस्तार

शुक्लागंज में गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के आजादमार्ग पर पोनी गांव मोड़ के पास शुक्रवार दोपहर ईंट लादकर जा रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से महिला का सुहाग उजड़ गया। वहीं, ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलटने से दो राहगीर घायल हो गए। चालक वाहन छोड़कर भाग निकला। दुर्घटना में जान गंवाने वाला युवक करवाचौथ पर पत्नी के पूजन करने के लिए करवा लेकर घर लौट रहा था।

विज्ञापन

हादसे से आक्रोशित लोगों ने चालक की गिरफ्तारी व मुआवजा की मांग को लेकर एक घंटे हंगामा किया। सूचना मिलने पर पहुंचे अधिकारियों ने परिजनों को समझाबुझाकर शांत कराया। इसके बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा सका। मूलरूप से उन्नाव के हसनगंज थाना क्षेत्र के मुंशीगंज निवासी राजू (40) मौजूद समय में गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के पोनी गांव में परिवार के साथ रहता था।

विज्ञापन

परिवार को दिलाई जाएगी सरकारी मदद
जाजमऊ की एक टेनरी में काम करता था। शुक्रवार को दोपहर करवाचौथ पर्व के करवा व पूजन सामग्री लेकर साइकिल से घर लौट रहा था तभी हादसे में उसकी जान चली गई। सड़क पर पलटे ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आकर पोनी गांव निवासी मंगल व केशन भी घायल हो गए। एसडीएम सदर क्षितिज द्विवेदी ने बताया कि जो भी सरकारी मदद होगी वह परिवार को दिलाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed