फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Husband enraged over dowry complaint; pronounces 'triple talaq' to wife over the phone

कानपुर: दहेज की शिकायत पर भड़का पति, फोन पर पत्नी को दिया तीन तलाक, पीटकर ससुराल से निकालने का भी आरोप

Sat, 19 Sep 2026 08:51 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Shikha Pandey Updated Sat, 19 Sep 2026 08:51 PM IST
विज्ञापन
Kanpur: Husband enraged over dowry complaint; pronounces 'triple talaq' to wife over the phone
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala

कर्नलगंज थानाक्षेत्र में दहेज की मांग पूरी न होने पर महिला ने पति समेत ससुरालीजन पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। आरोप है कि महिला ने पुलिस ने शिकायत की तो जानकारी होने पर पति ने पत्नी को फोन कर गालीगलौज कर फोन पर ही तीन तलाक बोल दिया। पीड़िता ने पति समेत ससुरालीजन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।

विज्ञापन


तलाक महल निवासी अनमता फामिता उर्फ जेबा अंजुम ने दर्ज प्राथमिकी में बताया कि लखनऊ के थाना हसनगंज के सीतापुर रोड रूपपुर निराला नगर निवासी आफताब आलम से पांच नवंबर 2016 को निकाह हुआ था। शादी में ससुराल पक्ष के दबाव पर मायके वालों ने करीब 25 लाख रुपये कर्ज लेकर दान-दहेज दिया। करीब 15 तोले के जेवर भी दिए गए थे। आरोप है कि इसके बाद भी दहेज की अतिरिक्त मांग पूरी न होने पर प्रताड़ित करने लगे। उसका कहना है कि गर्भावस्था के दौरान भी इलाज और देखभाल नहीं कराई गई।
विज्ञापन


20 सितंबर 2023 को दहेज की मांग पूरी न होने पर पीटकर घर से निकाल दिया गया। आरोप है कि उन्होंने कर्नलगंज थाने में 11 फरवरी 2026 को शिकायत की तो इसकी जानकारी होने पर पति ने फोन कर गालीगलौज करते हुए फोन पर तीन तलाक बोल दिया। इसके बाद भी सुनवाई न होने पर पुलिस कमिश्नर से शिकायत की। कर्नलगंज थानाप्रभारी विनीत कुमार ने बताया कि पति समेत ससुरालीजन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर बयान के लिए बुलाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed