फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Husband commits suicide after three months of marriage

कानपुर: तीन माह पहले हुई थी शादी, पांच माह की गर्भवती निकली विवाहिता, ये सच जानने के बाद पति ने उठाया खौफनाक कदम

Tue, 14 Sep 2021 11:58 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 14 Sep 2021 11:58 PM IST
सार

कानपुर में सनसनीखेज मामला सामने आया है। तीन माह पहले शादी हुई थी और विवाहिता पांच माह की गर्भवती निकली। जिसके बाद पति ने फांसी लगाकर जान दे दी। 

विज्ञापन
Kanpur: Husband commits suicide after three months of marriage
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर में बिधनू के हड़हा गांव में शादी से पहले ही पत्नी के गर्भवती होने की जानकारी से तनाव में आए युवक (22) ने सोमवार रात फांसी लगा ली। मंगलवार सुबह उसका शव घर पर पंखे के कुंडे में साड़ी के सहारे लटकता मिला।
विज्ञापन


परिजन लोकलाज के कारण आत्महत्या का कारण छुपाते रहे, लेकिन पोस्टमार्टम में फांसी की पुष्टि होने के बाद पुलिस को राज बताया। युवक के भाई ने बताया कि तीन माह पहले छोटे भाई की शादी सीढ़ी गांव निवासी युवती से हुई थी।
विज्ञापन


दो दिन पहले बहू के पेट में दर्द हुआ तो परिजन उसे डॉक्टर के पास ले गए। यहां जांच में पता चला कि बहू पांच माह की गर्भवती है। यह जानने के बाद भाई डिप्रेशन में चला गया था। दंपती में विवाद शुरू हो गया था। तनाव में आकर सोमवार देर रात उसने फांसी लगा ली। थाना प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed