{"_id":"61a8bd6a42eedb203d5b387f","slug":"kanpur-hostels-full-of-dirt-in-hbtu-students-are-upset-hostels-allotted-without-getting-cleaned","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: एचबीटीयू में गंदगी से पटे हॉस्टल, छात्र बिफरे, बिना सफाई कराए एलॉट कर दिए गए हॉस्टल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: एचबीटीयू में गंदगी से पटे हॉस्टल, छात्र बिफरे, बिना सफाई कराए एलॉट कर दिए गए हॉस्टल
Thu, 02 Dec 2021 06:05 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Thu, 02 Dec 2021 06:05 PM IST
विज्ञापन
एचबीटीयू में फैली गंदगी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपने शताब्दी समारोह में लाखों और भवनों के निर्माण में करोड़ों खर्च कर चुका हरकोर्ट बटलर टेक्निकल यूनिवर्सिटी के हॉस्टल गंदगी से पटे हुए हैं। छात्रों से फीस लेकर हॉस्टल तो एलॉट कर दिए गए, लेकिन सफाई नहीं कराई गई। इससे छात्रों ने एचबीटीयू प्रशासन से शिकायत की और हंगामा किया।
छात्रों का कहना है कि दैनिक दिनचर्या के लिए भी हॉस्टल के बाहर जाना पड़ा। विवि ने 25 नवंबर को अपना 100 साल का सफर पूरा किया है। करोड़ों की लागत से नए भवनों का निर्माण हुआ, समारोह में शामिल होने आए राष्ट्रपति के स्वागत में भी लाखों रुपये खर्च हुए।
लेकिन इस बीच हॉस्टल की सफाई नहीं कराई गई और ऐसे ही हॉस्टल एलॉट कर दिए गए। इससे छात्रों ने जमकर हंगामा किया। कमरे गंदे, मच्छरों से भरे और बाथरूम में नालियां चोक रहीं, जिस वजह से छात्रों को फ्रेश होने के लिए बाहर जाना पड़ा। प्रथम वर्ष के छात्रों का कहना है कि उनको पहले कमरों में क्वारंटीन होना था, उसके बाद ऑफलाइन कक्षाएं लेनी थी।
विज्ञापन
छात्रों ने कहा कि ऐसे कमरों में क्वारंटीन होना न होना बराबर है। विवि के कुलसचिव डॉ. नीरज सिंह ने कहा कि बिना सफाई कराए ही कमरे एलॉट हो गए, जिस वजह से छात्र नाराज हुए। अब कमरों को साफ करा दिया गया है।