फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Homeless people surrounded metro officials, shouted slogans and warned of agitation

Kanpur: बेघर हुए लोगों ने मेट्रो अधिकारियों को घेरा, नारेबाजी कर आंदोलन की दी चेतावनी

Mon, 21 Oct 2024 08:41 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 21 Oct 2024 08:41 PM IST
सार

हरबंशमोहाल में सुरंग निर्माण में दो मकान ढह गए। जबकि अन्य में दरारें आ गईं। मरम्मत के नाम पर खानापूरी की जा रही है। बेघर हुए लोगों ने मेट्रो अधिकारियों को घेरा। सेंट्रल स्टेशन स्थित मेट्रो कार्यालय पहुंचकर लोगों ने हकीकत बताई। समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।

विज्ञापन
Kanpur: Homeless people surrounded metro officials, shouted slogans and warned of agitation
लोगों ने मेट्रो अधिकारियों को घेरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरबंशमोहाल में सुरंग निर्माण में मकान ढहने से बेघर हुए लोगों ने सोमवार को यूरोपियन इंवेस्टमेंट बैंक के प्रतिनिधियों के सामने यूपीएमआरसी के अधिकारियों को घेरकर नारेबाजी की। महिलाएं हाथों में तख्तियां लिए थीं, जिनमें हमारे गिरे घर बनवाओ, हमें पानी दो, हमें वादे के मुताबिक मुआवजा दो, सीवर समस्या दूर करो आदि श्लोगन लिखे थे। कहा कि जल्द मांगें पूरी नहीं हुईं तो विधायक अमिताभ बाजपेई के नेतृत्व में आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन



नयागंज भूमिगत मेट्रो स्टेशन से कानपुर सेंट्रल तक सुरंग निर्माण के दौरान हरबंशमोहाल में दो मकान ढह गए थे। उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (यूपीएमआरसी) ने इन मकानों के गर्डर, ईंटें, दरवाजे-खिडकियां बेच लीं, पर घर नहीं बनवाए। आसपास के क्षतिग्रस्त हुए मकानों की मरम्मत भी ठीक से नहीं कराई। क्षेत्रीय पार्षद कौशिक वाजपेयी ने बताया कि यूरोपियन इंवेस्टमेंट बैंक (यूआईबी) की टीम मेट्रो की तरफ से कराए गए कार्यों का निरीक्षण करने आई है।
विज्ञापन


टीम को हरबंशमोहाल से निरीक्षण शुरू करना था, पर असलियत छिपाने के लिए मेट्रो के अधिकारी टीम को वहां के बजाय सीधे बारादेवी ले जा रहे हैं। इस पर लोगों के साथ टीम को घेराव कर हकीकत बताने की कोशिश की। पर मेट्रो के डिप्टी जीएम (पीआर) पंचानन मिश्र सहित अन्य ने उनसे नहीं मिलने दिया। उन्होंने वहां के प्रोजेक्ट हेड बृजेश वर्मा से कहकर कार्य कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घेराव करने वालों में नीता कश्यप, रिंकी दीक्षित, मुन्नी देवी, अनीता जायसवाल, संगीता, मनोरमा सिंह, शीला, कमला जायसवाल, सूरज गुप्ता, दिलीप गुप्ता, जितेंद्र कश्यप, मोहम्मद आसिफ, नूर आलम, वीरेंद्र जाससवाल, संतोष, भंडारी सोनकर, सुधीर, अर्पित आदि शामिल रहे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed