फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Homage to martyr Chandrashekhar Azad on the day of sacrifice

कानपुर: बलिदान दिवस पर शहीद चंद्रशेखर आजाद को दी नम आंखों से श्रद्धांजलि

Sun, 28 Feb 2021 01:47 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 28 Feb 2021 01:47 AM IST
विज्ञापन
Kanpur: Homage to martyr Chandrashekhar Azad on the day of sacrifice
शहीद चंद्रशेखर आजाद के बलिदान दिवस पर नम आंखों से दी श्रद्धांजलि - फोटो : amar ujala
कानपुर में शहीद चंद्रशेखर आजाद के बलिदान दिवस पर शहर भर में जगह-जगह श्रद्धांजलि सभाएं हुईं। वक्ताओं ने उन्हें आजादी का नायक बताया। नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। कानपुर वाले क्रांतिकारी संगठन ने गोल चौराहे पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। सदस्यों ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन


संगठन के अध्यक्ष आशीष मिश्रा ने कहा कि हमें इन महान सपूतों को कभी नहीं भूलना चाहिए। इनके बलिदान के कारण ही हम स्वतंत्र हवा में सांस ले पा रहे हैं। इस मौके पर सुरेश त्रिवेदी, अभिमन्यु सिंह, शैलेंद्र गुप्ता, आशुतोष, प्रशांत आदि मौजूद रहे। महानगर विकास समिति की ओर से साकेत नगर स्थित कार्यालय पर श्रद्धांजलि दी गई। यहां समिति के अध्यक्ष भूपेश अवस्थी, मिथिलेश पांडे, डॉ. संतोष त्रिपाठी, गोपाल दीक्षित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


इधर अमर भारतीय आजाद मंच की शहीद नमन यात्रा तीसरे दिन प्रयागराज पहुंची। प्रयागराज स्थित आजाद पार्क में पदाधिकारियों ने चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। चंद्रशेखर आजाद को भारत रत्न दिलाने की मांग को लेकर यात्रा गुरुवार को यहां से निकली थी। राष्ट्रीय प्रवक्ता दीपक पांडेय ने बताया कि यात्रा तब तक जारी रहेगी, जब तक चंद्रशेखर आजाद को भारत रत्न नहीं मिल जाता।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

राष्ट्रपति को भी पत्र के माध्यम से अवगत कराया जा चुका है। यात्रा में राहुल द्विवेदी, आदित्य साहू, पंकज तोमर, अखिलेश साहू, सुरेश साहू, गौरव यादव, शिवम शुक्ला आदि शामिल रहे। वहीं, कालपी रोड के राम आसरे भवन पर शनिवार को सीपीआई (एम) ने विचार गोष्ठी आयोजित की। यहां सीमा कटियार, रामप्रकाश, अशोक तिवारी, नीलिमा तिवारी आदि मौजूद रहे।

बलिदान दिवस पर दी श्रद्धांजलि
चंद्रशेखर आजाद जन कल्याण समिति ने कर्नलगंज में बलिदान दिवस पर अमर शहीद आजाद को श्रद्धांजलि दी। पौधरोपण भी किया। इस दौरान राज्यमंत्री नीलिमा कटियार, सर्वेश कुमार पांडेय निन्नी, अनिल प्रजापति, सत्य प्रकाश मौर्य, हरगोविंद यादव आदि मौजूद रहे। (संवाद)

शहीद चंद्रशेखर को याद किया
शहीद चन्द्रशेखर आजाद की पुण्यतिथि के मौके पर भारतीय जनता पार्टी कार्यालय नवीन मार्केट में जिला अध्यक्ष सुनील बजाज ने उनके चित्र पर पुष्पार्चन कर श्रद्धांजलि अर्पित की। महामंत्री संतोष शुक्ला, वीरेश त्रिपाठी, जितेंद्र विश्वकर्मा, अवधेश सोनकर, जन्मेजय सिंह आदि उपस्थित रहे। भाजपा दक्षिण और नगर ग्रामीण इकाई की तरफ से भी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। दक्षिण अध्यक्ष वीना आर्या और नगर ग्रामीण इकाई अध्यक्ष कृष्ण मुरारी शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed