Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Healthcare workers leave cancelled ambulances to be stationed in markets

कानपुर: स्वास्थ्यकर्मियों की छुट्टियां निरस्त, बाजारों में तैनात रहेंगी एंबुलेंस, छह से 10 तक 24 घंटे अलर्ट

Wed, 04 Nov 2026 01:47 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Wed, 04 Nov 2026 01:47 PM IST
सार

Kanpur News: कानपुर स्वास्थ्य विभाग ने धनतेरस, दीपावली और भैयादूज के त्योहारों पर आगजनी व पटाखों से झुलसने जैसी आपातकालीन घटनाओं से निपटने के लिए अलर्ट जारी किया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. हरिदत्त नेमी ने छह से 10 नवंबर तक डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों की सभी छुट्टियां निरस्त कर 24 घंटे अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं।

 

विज्ञापन
Kanpur Healthcare workers leave cancelled ambulances to be stationed in markets
जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में धनतेरस, दीपावली और भैयादूज पर आगजनी, पटाखों से झुलसने और अन्य आपातकालीन घटनाओं से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने तैयारी तेज कर दी है। छह से 10 नवंबर तक जिले के प्रमुख अस्पतालों में बेड आरक्षित रखने, दवाओं का पर्याप्त भंडारण करने और डॉक्टरों-कर्मचारियों की 24 घंटे ड्यूटी लगाने के निर्देश सीएमओ डॉ. हरिदत्त नेमी ने दिए हैं। इस दौरान स्वास्थ्यकर्मियों की छुट्टियां भी निरस्त रहेंगी।

विज्ञापन

सीएमओ ने बताया कि उर्सला अस्पताल में 20, जबकि केपीएम और कांशीराम अस्पताल में 10-10 बेड आरक्षित किए गए हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में भी पांच-पांच बेड सुरक्षित रहेंगे। सभी अस्पतालों के बर्न वार्ड आवश्यक उपकरणों और जीवनरक्षक दवाओं से लैस रखने के निर्देश दिए गए हैं। इमरजेंसी कक्षों में झुलसने और आंखों से संबंधित दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी।

विज्ञापन
Trending Videos

एंबुलेंस की ड्यूटी का रोस्टर सुनिश्चित करेंगे
108 एंबुलेंस सेवा को नवीन मार्केट, नजीराबाद थाना, ब्रजेंद्र स्वरूप पार्क और कोतवाली क्षेत्र में वाहन तैनात रखने के लिए कहा गया है। कंट्रोल रूम में नोडल अधिकारी डॉ. आरके गुप्ता चिकित्सकों, पैरामेडिकल स्टाफ और एंबुलेंस की ड्यूटी का रोस्टर सुनिश्चित करेंगे। जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संजय काला ने बताया कि बैकअप टीमें बनाई गई हैं और सभी एसआर की ड्यूटी लगा दी गई है। मेडिकल कॉलेज की 20 बेड की बर्न यूनिट की व्यवस्थाओं पर बुधवार को बैठक कर निर्णय लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed