फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Hafiz told BBA student to wear burqa and convert her religion frightened student quit her studies

'बुर्का पहनो, धर्म बदलो': बीबीए छात्रा पर मजिस्द में रहने और नमाज पढ़ने का बनाया दबाव; हाफिज से डर छोड़ी पढ़ाई

Tue, 08 Sep 2026 11:13 AM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर Published by: Sharukh Khan Updated Tue, 08 Sep 2026 11:13 AM IST
सार

कानपुर के रावतपुर में रहने वाली बीबीए छात्रा ने गंभीर आरोप लगाए हैं। आरोप है कि हाफिज ने बुर्का पहनने और धर्म बदलने का दबाव बनाया था। इससे डरी छात्रा ने पढ़ाई छोड़ दी। साथ ही मजिस्द में रहने और नमाज पढ़ने का दबाव बनाने का भी आऱोप है।

विज्ञापन
Kanpur Hafiz told BBA student to wear burqa and convert her religion frightened student quit her studies
छात्रा ने लगाए गंभीर आरोप - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

कानपुर के रावतपुर में रहने वाली बीबीए छात्रा ने अरबी पढ़ाने वाले हाफिज और एक महिला पर धर्मांतरण का दबाव बनाने का आरोप लगाया है। छात्रा का दावा है कि महिला ने उसे बुर्का पहनाकर फोटो खींची। बाद में हाफिज ने उसे बुर्का पहनकर आने, मस्जिद में रहने और नमाज पढ़ने का दबाव बनाया। 
विज्ञापन


धर्मांतरण से इन्कार करने पर पीटा। फोटो-वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। धमकियों और रास्ते में परेशान किए जाने से डरकर छात्रा ने पढ़ाई छोड़ दी। पीड़िता ने रावतपुर थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

 

छात्रा ने पुलिस को बताया कि वह बचपन से नानी के घर में रह रही है। नानी के घर के पास एक मुस्लिम महिला का परिवार रहता है। वह बचपन से उन्हें मामी कहती थी। करीब दो साल पहले महिला के बच्चों को अरबी पढ़ाने के लिए एक हाफिज घर आता था। आरोप है कि महिला ने उनकी हाफिज से पहचान कराई। 

 

एक दिन महिला ने उसे अपने घर में बुर्का पहनाया और उनकी फोटो खींच ली। छात्रा के अनुसार उस समय उसे अंदाजा नहीं था कि इसी फोटो का इस्तेमाल बाद में उसे धमकाने के लिए किया जाएगा। एक दिन महिला उसे चाय पिलाने बाहर ले गई। 

 
विज्ञापन

वहां हाफिज भी पहुंचा। उसने उन्हें बुर्का पहनकर आने और मस्जिद में रहने के लिए कहा। नमाज पढ़ने के साथ इस्लाम कबूल करने का दबाव भी बनाया। रावतपुर इंस्पेक्टर कमलेश राय ने बताया कि गंभीर मामला है। जांच कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

अंजाम भुगतने की दी धमकी
छात्रा ने दो सितंबर को रावतपुर थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। आरोप है कि पुलिस ने शिकायत को गंभीरता से नहीं लिया। छात्रा का यह भी आरोप है कि थाने में शिकायत के दौरान आरोपी पक्ष के कुछ लोग बाहर पहुंच गए। 

 

उसे अंजाम भुगतने की धमकी दी। पीड़िता के पिता निजी सुरक्षा गार्ड हैं। उनका कहना है कि बेटी के साथ हुई घटना और लगातार मिल रही धमकियों से पूरा परिवार दहशत में है। परिवार ने पुलिस से निष्पक्ष जांच, आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed