फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Green Park has capacity of 30000 only 20570 spectators able to watch match PWD decided after inspection

Kanpur: ग्रीनपार्क की क्षमता 30 हजार…मैच देख सकेंगे सिर्फ 20570 दर्शक, पीडब्लूडी ने निरीक्षण के बाद किया तय

Sun, 21 Sep 2025 09:28 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 21 Sep 2025 09:28 AM IST
सार

Kanpur News: डॉ. संजय कपूर ने बताया कि मंडलायुक्त और अन्य विभाग के साथ जल्द ही बैठक करके जिम्मेदारियों को बांटा जाएगा। इसके साथ ही 100 से 500 रुपये तक के टिकट की बिक्री बुक माई शो के अलावा ऑफलाइन काउंटरों से 23 सितंबर से प्रारंभ हो जाएगी।

विज्ञापन
Kanpur Green Park has capacity of 30000 only 20570 spectators able to watch match PWD decided after inspection
ग्रीनपार्क स्टेडियम, कानपुर - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर के ग्रीनपार्क में भारत ए और ऑस्ट्रेलिया ए के बीच 30 सितंबर से शुरू हो रही तीन मैचों की सीरीज में स्टेडियम की कुल 30135 में 20570 सीटों का ही उपयोग किया जाएगा। यह निर्णय सी बालकनी और सी स्टॉल के पिछले साल ही मरम्मत होने के साथ अन्य सभी दीर्घाओं में भी कुछ कमियां होने के चलते लिया गया। शनिवार को पीडब्ल्यूडी ने निरीक्षण के बाद दर्शक क्षमता निर्धारित कर दी है। इसके अनुसार ही ग्रीनपार्क की सभी दर्शक दीर्घाओं का इस्तेमाल तो किया जाएगा पर पूरी क्षमता के साथ नहीं।

विज्ञापन

उधर मैच की तैयारियों को लेकर टूर्नामेंट डायरेक्टर डॉ. संजय कपूर ने डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह से मुलाकात की। इस दौरान डीएम ने कहा कि ग्रीनपार्क को मैच मिलना कानपुर के लिए गर्व की बात है और प्रशासन की ओर से सभी तैयारियों में पूरा सहयोग मिलेगा। डॉ. संजय कपूर ने बताया कि मंडलायुक्त और अन्य विभाग के साथ जल्द ही बैठक करके जिम्मेदारियों को बांटा जाएगा। इसके साथ ही 100 से 500 रुपये तक के टिकट की बिक्री बुक माई शो के अलावा ऑफलाइन काउंटरों से 23 सितंबर से प्रारंभ हो जाएगी।

विज्ञापन

प्रतिदिन पांच हजार स्कूली बच्चों को निशुल्क दिखाएंगे मैच
ग्रीनपार्क में तीन वनडे सीरीज के दौरान प्रतिदिन पांच हजार स्कूली बच्चों को मैच दिखाया जाएगा। इसके लिए डॉ. संजय कपूर ने कानपुर स्कूल्स वेलफेयर एसोसिएशन के महामंत्री पं. कृष्ण कुमार दुबे को जिम्मेदारी दी है। उन्होंने बताया कि टीम के माध्यम से विद्यालयों से संपर्क स्थापित कर छात्र-छात्राओं को तीनों मैच निशुल्क दिखाए जाएंगे। इसके लिए स्कूलों से संपर्क भी किया जा रहा है।

विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान कुछ सीटें टूटी मिली हैं। सी स्टॉल और सी बालकनी की मरम्मत पिछले साल हुई थी, इसके कारण इसकी आधी क्षमता का ही प्रयोग करने की अनुमति दी गई है। इस हिसाब से मैच के दौरान करीब 70 फीसदी सीटों का ही उपयोग किया जाएगा।  -राहुल सिंह, सहायक अभियंता, पीडब्ल्यूडी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed