फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Government residence roof collapses Naib Tehsildar has narrow escape

कानपुर: ‘भ्रष्टाचार की खुली पोल', सरकारी आवास की गिरी छत, बाल-बाल बचे नायब तहसीलदार, घटिया निर्माण पर उठे सवाल

Thu, 10 Sep 2026 10:20 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Thu, 10 Sep 2026 10:20 AM IST
सार

Kanpur News: बिल्हौर के छोटी बाजार स्थित नगर पालिका के सरकारी आवास की छत का लेंटर अचानक ढह गया। आवास में किराए पर रह रहे नायब तहसीलदार दिन में हादसा होने के कारण बाल-बाल बच गए।  घटना से पालिका के घटिया निर्माण की पोल खुल गई है।

विज्ञापन
Kanpur Government residence roof collapses Naib Tehsildar has narrow escape
नगर पालिका के सरकारी आवास की गिरी छत - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर के बिल्हौर में नगर पालिका के एक सरकारी आवास की छत का बड़ा हिस्सा अचानक ढह गया। गनीमत यह रही कि यह दर्दनाक हादसा दिन के समय हुआ, जिससे उसमें रह रहे नायब तहसीलदार बाल-बाल बच गए। यदि यह घटना रात के समय होती, तो बड़ा हादसा हो सकता था।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, बिल्हौर नगर पालिका द्वारा छोटी बाजार क्षेत्र में निर्मित सरकारी आवास में नायब तहसीलदार किराए पर निवास कर रहे हैं। बुधवार को अचानक उनके आवास के कमरे की छत भरभराकर नीचे आ गिरी। जिस जगह पर छत का सीमेंट और लेंटर गिरा।

विज्ञापन





निर्माण की गुणवत्ता पर उठे गंभीर सवाल
ठीक उसी के नीचे नायब तहसीलदार का बेड लगा है और वे वहां आराम करते हैं। दिन का समय होने और उनके बेड पर न होने के कारण एक बड़ी अनहोनी टल गई। हादसे के बाद कमरा मलबे से पट गया। सरकारी आवास की छत इस तरह अचानक गिर जाने से निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed