फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Ganga Samagra provincial convention held at GSVM Auditorium deliberations held on making river pristine

कानपुर: जीएसवीएम ऑडिटोरियम में गंगा समग्र का प्रांतीय अधिवेशन, नदियों को निर्मल बनाने पर मंथन, बांटे गए अवॉर्ड

Sat, 03 Oct 2026 03:12 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Sat, 03 Oct 2026 03:12 PM IST
सार

Kanpur News: जीएसवीएम के ऑडिटोरियम में शुक्रवार को गंगा समग्र का प्रांतीय अधिवेशन भव्य रूप से आयोजित किया गया। अधिवेशन के दौरान गंगा और उसकी सहायक नदियों को स्वच्छ, निर्मल व अविरल बनाने की कार्ययोजना पर गंभीर मंथन किया गया।

विज्ञापन
Kanpur Ganga Samagra provincial convention held at GSVM Auditorium deliberations held on making river pristine
1. जीएसवीएम ऑडिटोरियम में गंगा समग्र का प्रांतीय अधिवेशन - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के ऑडिटोरियम में शुक्रवार को गंगा समग्र का प्रांतीय अधिवेशन आयोजित किया गया। अधिवेशन में कानपुर प्रांत के विभिन्न जिलों से आए प्रबुद्धजनों, पर्यावरणविदों और गंगा सेवकों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान मां गंगा सहित देश की समस्त पवित्र नदियों को अविरल, निर्मल और प्रदूषण मुक्त बनाने के भावी रणनीतिक कदमों पर गहन विचार-विमर्श किया गया।

विज्ञापन

अधिवेशन में मुख्य अतिथि के रूप में गंगा समग्र के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमरींद्र सिंह, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत संघचालक भवानी भीख और गंगा समग्र के राष्ट्रीय संगठन मंत्री रामाशीष मंचासीन रहे। वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि गंगा केवल एक नदी नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति और सभ्यता की जीवन रेखा है। नदियों को स्वच्छ रखने के लिए केवल सरकारी प्रयास काफी नहीं हैं, बल्कि इसके लिए समाज के प्रत्येक नागरिक को आगे आकर जन-आंदोलन खड़ा करना होगा।

विज्ञापन





पर्यावरण योद्धाओं को मिला गंगा रत्न सम्मान
कार्यक्रम के दौरान नदी संरक्षण, तटवर्ती क्षेत्रों में पौधरोपण और जन-जागरूकता अभियानों में समर्पित भाव से कार्य करने वाले पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को मंच से गंगा रत्न सम्मान प्रदान कर सम्मानित किया गया। राष्ट्रीय संगठन मंत्री रामाशीष ने उपस्थित कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे गंगा तट के गांवों व शहरों में स्वच्छता प्रहरी के रूप में कार्य करें और नालों व गंदे पानी को सीधे नदियों में गिरने से रोकने के लिए अभियान चलाएं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed