फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Fraud of Rs 8.70 lakh in the name of making a sub-inspector in police

Kanpur: पुलिस में दरोगा बनवाने के नाम पर 8.70 लाख रुपये की ठगी, वर्दी और फर्जी ज्वाइनिंग लेटर थमाया

Sat, 06 May 2023 08:30 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 06 May 2023 08:30 PM IST
सार

कानपुर में पुलिस में दरोगा बनाने के नाम पर 8.70 लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने कल्याणपुर थाने में मामला दर्ज कराया है।

विज्ञापन
Kanpur: Fraud of Rs 8.70 lakh in the name of making a sub-inspector in police
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock

विस्तार

यूपी पुलिस में दरोगा के पद पर भर्ती कराने के नाम पर 8.70 लाख रुपये ठग लिए। उसे फर्जी ज्वाइनिंग लेटर और पुलिस की वर्दी थमा दी। जांच-पड़ताल में फर्जीवाड़े का पता चला। पीड़ित ने कल्याणपुर थाने में मामला दर्ज कराया है। इंदिरानगर के विनायकपुर कछार निवासी आकाश भदौरिया बाइक-कार बेचने खरीदने का काम करते हैं।
विज्ञापन


एक बाइक बेचने के दौरान उनकी भावनगर निवासी ऋषभ श्रीवास्तव से बातचीत हुई। निजी कंपनी में अकाउंटेंट ऋषभ ने आकाश को अपने बातों में फंसाया और 10 लाख रुपये खर्च करने पर पुलिस में सब इंस्पेक्टर की नौकरी लगवाने का झांसा दिया। ऑनलाइन माध्यम से छह लाख और दो लाख सत्तर हजार रुपये नगद ले लिए। दिसंबर महीने में एक जॉइनिंग लेटर और पुलिस की वर्दी भी दे दी। फरवरी के बाद ज्वाइनिंग न होने पर जांच पड़ताल की तो ठगी का पता चला। इसके बाद रिपोर्ट दर्ज कराई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed